पुलिस मुठभेड़ में दो गोकशों को पैर में गोली लगी, चार गिरफ्तार। 

Deoband News: मानकी गांव में पुलिस और गोकशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो गोकश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों सहित चार आरोपियों....

By INA News Desk
Jul 26, 2025 - 22:51
62 Views
पुलिस मुठभेड़ में दो गोकशों को पैर में गोली लगी, चार गिरफ्तार। 
पुलिस मुठभेड़ में दो गोकशों को पैर में गोली लगी, चार गिरफ्तार। 

देवबंद। मानकी गांव में पुलिस और गोकशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो गोकश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

शनिवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि मानकी गांव में शमीम के घेर में गोकशी की जा रही है। पुलिस मौके पर पहुंची तो गोकशी कर रहे मोनू उर्फ शाहरुख और ताबिश वहां से फरार होने लगे। पीछा करने पर उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें पैर में गोली लगने से दोनों घायल हो गए। इनके कब्जे से दो तमंचे, तीन कारतूस और दो खोखे बरामद हुए। एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके दो साथियों मानकी गांव निवासी शमीम और वसीम को भी गिरफ्तार किया गया है। जिनके पास से एक जिंदा गोवंश, कटा हुआ मांस, खाल व गोकशी करने के उपकरण बरामद हुआ हैं। सभी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

Also Read-पुलिस उपमहानिरीक्षक व आयुक्त ने की यूपीपीएससी समीक्षा अधिकारी परीक्षा-2023 की तैयारियों का निरीक्षण।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow