ब्राह्मण समाज ने किया मृत्यु भोज का बहिष्कार, किसी दूसरे के यहां भी नहीं जाएंगे। 

Deoband News: गुनारसा गांव में ब्राह्मण समाज की बैठक का आयोजन हुआ। इसमें स‌र्वसम्मति से मृत्यु भोज फिजूलखर्ची बताते हुए इसके बहिष्कार....

By INA News Desk
Jul 12, 2025 - 23:01
54 Views
ब्राह्मण समाज ने किया मृत्यु भोज का बहिष्कार, किसी दूसरे के यहां भी नहीं जाएंगे। 
गुनारसा गांव में हुआ ब्राह्मण समाज की बैठक का आयोजन

Deoband News: गुनारसा गांव में ब्राह्मण समाज की बैठक का आयोजन हुआ। इसमें स‌र्वसम्मति से मृत्यु भोज फिजूलखर्ची बताते हुए इसके बहिष्कार का निर्णय लिया गया। साथ ही यह भी तय हुआ कि किसी दूसरे के यहां भी मृत्यु भोज के आयोजन में नहीं जाएंगे।

शनिवार को पंडित जगदीश शर्मा के यहां हुई बैठक में विचार विमर्श के बाद फैसला लिया गया कि अब से गांव में ब्राह्मण समाज मृत्यू भोज नहीं देगा और न ही अन्य किसी के यहां मृत्यू भोज के लिए जाएंगे। समाज के पंडित सुनील शर्मा, पंडित रामकुमार शर्मा, पंडित मुकेश शर्मा ने संयुक्त रुप से कहा कि मृत्यु भोज एक फिजूलखर्ची है। क्योंकि मृत्यू शोक का विषय होता है, जिस पर इस तरह के भोज देना सरासर गलत है। उन्होंने कहा कि मृत्यु भोज जबरदस्ती थोपा गया आयोजन है। 

जिसको पूर्ण रुप से प्रतिबंधित किया जाना ब्राह्मण समाज के द्वारा ही संभव है। उन्होंने यह अन्य जातियों के लोगों से भी मृत्यु भोज न देने का आह्वान किया और कहा कि इस प्रकार के आयोजनों में ब्राह्मणों को आमंत्रित न करें। इस मौके पर आदेश शर्मा, प्रमोद शर्मा अंकित शर्मा, संजय शर्मा, जितेंद्र, सतेंद्र शर्मा, डिंपल शर्मा आदि मौजूद रहे।

Also Read- धर्म स्थलों के दर्शन को जा रही नूरपुर की संगत का देवबंद में फूलों की वर्षा कर किया स्वागत।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow