धर्म स्थलों के दर्शन को जा रही नूरपुर की संगत का देवबंद में फूलों की वर्षा कर किया स्वागत।

Deoband News: प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी दरबार साहिब अमृतसर सहित अन्य ऐतिहासिक धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए जा रही नूरपुर (बिजनौर)की संगत....

Jul 12, 2025 - 22:52
51 Views
धर्म स्थलों के दर्शन को जा रही नूरपुर की संगत का देवबंद में फूलों की वर्षा कर किया स्वागत।
धर्म स्थलों के दर्शन को जा रही नूरपुर की संगत का देवबंद में फूलों की वर्षा कर किया स्वागत।

Deoband News: प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी दरबार साहिब अमृतसर सहित अन्य ऐतिहासिक धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए जा रही नूरपुर (बिजनौर)की संगत का देवबंद पहुंचने पर फूलों की वर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया। गुरूद्वारा कमेटी की ओर से संगत के लिए निःशुल्क बसों की सेवा करने वाले जयपुर निवासी सरदार वरयाम सिंह व संगत की सेवा करने वाले देहरादून निवासी हरजीत सिंह को सिरोपा देकर सम्मानित किया गया।

गुरूद्वारा कमेटी के प्रधान सेठ कुलदीप कुमार ने कहा कि संगत को तीर्थ स्थलों के दर्शन कराकर वरयाम सिंह जो पुण्य कमा रहे है उसका कोई सानी नही है। गुरुद्वारा कमेटी के सचिव गुरजोत सिंह सेठी ने संगत को देवबंद गुरूद्वारा साहिब का इतिहास बताते हुए कहा कि गुरू महाराज की कृपा से वरयाम सिंह यह सेवा कर रहे है। संगत भी धन्य है जो एक सप्ताह का समय निकालकर दर्शनों को जा रही है। जत्थेदार वरयाम सिंह ने बताया कि पिछले 24 वर्षों से गुरू महाराज उनसे यह सेवा ले रहे है। एक सप्ताह बाद संगत दर्शन कर वापिस लौटेगी। भाई गुरदयाल सिंह ने यात्रा की सफलता के लिए अरदास की। उपरांत गुरू का अटूट लंगर बरताया गय। इस दौरान श्याम लाल भारती, मंगू सचदेवा, सचिन छाबड़ा, राजपाल नारंग, अमनदीप सिंह, जितेश बतरा, युवराज अरोड़ा, प्रिंस कपूर आदि मौजूद रहे।

Also Read- आलोक खटीक खटीक समाज के युवाओं के लिए है प्रेरणा स्त्रोत।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow