Deoband News: अपने दैनिक जीवन में हर संभव बदलाव लाने के लिए कम से कम एक पेड़ अवश्य लगायेगें- अनवर

जामिया देवबंद में विश्व पर्यावरण दिवस एवं विरासत से विकास-योग की भूमिका के अवसर पर जामिया तिब्बिया देवबन्द में एक समारोह का आयोजन ...

Jun 5, 2025 - 18:35
94 Views
Deoband News: अपने दैनिक जीवन में हर संभव बदलाव लाने के लिए कम से कम एक पेड़ अवश्य लगायेगें- अनवर

देवबंद: जामिया देवबंद में विश्व पर्यावरण दिवस एवं विरासत से विकास-योग की भूमिका के अवसर पर जामिया तिब्बिया देवबन्द में एक समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें पर्यावरण एवं विरासत से विकास-योग की भूमिका के बारे में जामिया तिब्बिया देवबन्द के पूर्व सचिव डा0 अनवर सईद ने जानकारी दी एवं पौधारोपण किया और पर्यावरण पर समस्त स्टाफ को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज के युग में पर्यावरण का बहुत बड़ा महत्व है। हमें हर घर हर स्थान पर पौधारोपण करना चाहिए ताकि आने वाले समय में वातावरण को दूषित होने से बचाया जा सके।

उन्होने कहा कि आज देश ही नही दुनिया में पेड पौधो का कटान होने के कारण ग्लोबल वार्मिंग बढ़ रही है जिस कारण वातावरण प्रदूषित हो रहा है। अतः हम सबको प्रतिज्ञा लेनी चाहिए की हर घर हर आंगन में कम से कम एक पेड़ आवश्यक रूप से लगाये जिससे ग्लोबल वार्मिंग को रोककर वातावरण को प्रदूषित होने से बचाया जा सके। तथा योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज के इस भाग दौड़ की ज़िन्दगी में हमें प्रतिदिन योग करना चाहिए जिससे मनुष्य स्वस्थ रहे।

Also Read- UP News: योगी सरकार के प्रयास का दिख रहा असर, जनशिकायतोंं के निस्तारण में श्रावस्ती पूरे प्रदेश में पहले स्थान पर ।

डा0 अहतशामुल हक सिद्दीकी ने समस्त स्टाफ को शपथ दिलाते हुए कहा कि हम सभी प्रतिज्ञा करते है कि अपने दैनिक जीवन में हर संभव बदलाव लाने के लिए कम से कम एक पेड़ अवश्य लगायेगें और उन्होने कहा कि हम अपने परिवार, मित्रों एवं अन्य लोगों को पर्यावरण के अनुकूल आदतें और व्यवहार के महत्व के विषय में सतत रूप से प्रेरित करेंगें। इस अवसर पर पेड़ लआओ पर्यावरण बचाओं रैली निकाली गयी।

इस अवसर पर डा0 अख्तर सईद सचिव जामिया तिब्बिया देवबन्द ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में डा0 मौहम्मद आज़म उस्मानी, डा. मुज़म्मिल, डा. जावेद आलम, डा. कुदसिया,आमिर सईदी, दानिश अलवी,सुहैब अली, श्रीमति सबा तबस्सुम सचिन कुमार,संजय जिदल, अरूण कुमार,जावेद, आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow