Hardoi News: तहसीलदार को नोटिस- ईडब्लूएस प्रमाणपत्र के नाम पर वसूली का मामला। 

शाहाबाद तहसील में ईडब्लूएस प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर पैसे लेते हुए वॉयरल वीडियो के मामले में तहसीलदार का स्पष्टीकरण तबल किया...

Jun 5, 2025 - 18:26
36 Views
Hardoi News: तहसीलदार को नोटिस- ईडब्लूएस प्रमाणपत्र के नाम पर वसूली का मामला। 

हरदोई। शाहाबाद तहसील में ईडब्लूएस प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर पैसे लेते हुए वॉयरल वीडियो के मामले में तहसीलदार का स्पष्टीकरण तबल किया गया है। अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह ने तहसीलदार को उनके नाम पर वसूली किए जाने के संबंध में तीन दिन के भीतर जवाब देने को कहा है। नोटिस में तहसील में बाहरी व्यक्तियों से काम न लिए जाने का प्रमाण पत्र दिए जाने के बाद भी बाहरी व्यक्तियों से काम करवाए जाने पर नाराजगी जताई गई है। अपर जिलाधिकारी ने पूरे मामले में तथ्यों के साथ स्पष्टीकरण का जवाब न मिलने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।

अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह की ओर से जारी नोटिस में प्रथम दृष्टया वॉयरल वीडियो शाहाबाद तहसील का होना बताया गया है। शाहाबाद तहसीलदार से पूछा गया है, जब शासन एवं राजस्व परिषद के बाहरी व्यक्तियों से काम न लेने के निर्देश हैं, तो किस आधार पर वॉयरल वीडियो में तहसील कर्मियों के साथ बैठा व्यक्ति पैसे ले रहा है। तहसीलदार के नाम पर की जा रही वसूली के वॉयरल वीडियो के प्रकरण पर तहसीलदार को जारी किए गए स्पष्टीकरण का तीन दिन में जबाव देने को कहा गया है। 

Also Read- Hardoi News: मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के लिए लगेंगे विशेष कैंप, युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार का मौका।

अपर जिलाधिकारी ने बताया प्रशासन भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रहा है, प्रकरण से जुड़ी जांच जारी है और सभी उच्चाधिकारियों को इस मामले से अवगत करा दिया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow