Hathras News: मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को भाजपा ने चलाया जागरूकता अभियान
मतदाता जोड़ो विशेष अभियान के तहत भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने शक्ति केंद्र सेकसरिया इंटर कॉलेज स्थित बूथ संख्या
हाथरस। मतदाता जोड़ो विशेष अभियान के तहत भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने शक्ति केंद्र सेकसरिया इंटर कॉलेज स्थित बूथ संख्या 273 पर पहुंचकर मतदाता पुनरीक्षण अभियान में सहभागिता की। उन्होंने क्षेत्रीय नागरिकों से संवाद कर पात्र लोगों के नाम मतदाता सूची में जुड़वाने और परिवार के सभी सदस्यों के मतदाता विवरण की जांच करने की अपील की।
गौरव आर्य ने बताया कि नए मतदाताओं के नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6, मतदाता सूची में संशोधन के लिए फॉर्म-8 तथा नाम हटवाने के लिए फॉर्म-7 भरा जाता है। उन्होंने बताया कि 21 और 22 नवंबर को संबंधित बूथों पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) सुबह 10 से शाम 4 बजे तक मौजूद रहेंगे।उन्होंने नागरिकों से निर्धारित समय में बूथ पर पहुंचकर मतदाता सूची में अपना और परिवार के सदस्यों का नाम जांचने तथा पात्र नए मतदाताओं का नाम जुड़वाने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी महत्वपूर्ण है। कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे, इसके लिए सभी को अभियान में सक्रिय सहभागिता करनी चाहिए।
What's Your Reaction?

