Deoband News: नेचुरोपैथी व योग में आशीष कांत ने पाई सफलता, मिली डिग्री। 

देवबंद के गुनारसा गांव निवासी आशीष कांत को नेचुरोपैथी और योग में सफलता पाई है। स्नातक की डिग्री हासिल करने पर लोगों ने हर्ष जताया और माल्यार्पण...

May 24, 2025 - 19:38
50 Views
Deoband News: नेचुरोपैथी व योग में आशीष कांत ने पाई सफलता, मिली डिग्री। 

देवबंद। देवबंद के गुनारसा गांव निवासी आशीष कांत को नेचुरोपैथी और योग में सफलता पाई है। स्नातक की डिग्री हासिल करने पर लोगों ने हर्ष जताया और माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया।

वरदान नेचुरोपैथी एवं योग संस्थान चंडीगढ़ के छात्र आशीष कांत ने शनिवार को स्वागत के दौरान बताया कि पंचकूला में हुए दीक्षांत समारोह में उन्हें विशेष सम्मान से नवाजा गया। नेचुरोपैथी और योग के 122 विद्यार्थियों को देश भगत यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति डॉ. जोरा सिंह ने स्नातक की डिग्री प्रदान की। कहा कि डिग्री महज कागज का टुकड़ा नहीं, यह समाज को स्वस्थ बनाने का संकल्प है।

Also Read- Sambhal News: मदसरा बोर्ड में सम्भल की मुस्कान, सिदरा ने मारी बाज़ी।

आशीष कांत ने बताया कि समारोह का आयोजन गांधी स्मारक प्राकृतिक चिकित्सा समिति नई दिल्ली, नेचुरोपैथी योग आयुर्वेद साइंसेज समिति मोहाली और वरदान नेचुरोपैथी एवं योग संस्थान चंडीगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इस उपलब्धि पर डॉ. आदित्य भारद्वाज, डॉ. हरिचंद गुप्ता, मुकेश कुमार, ओमबीर सिंह, जसमीत सिंह, सुमन बाला आदि ने हर्ष जताया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow