नेचलगढ़ वार्ड 14 में 22 साल बाद सड़क निर्माण, वार्डवासियों ने जताया पालिकाध्यक्ष और सभासद का आभार।

Deoband News: नगर पालिका परिषद की ओर से मोहल्ला नेचलगढ़ वार्ड 14 में 22 साल बाद सड़क का निर्माण हुआ है। इसको लेकर वार्डवासियों ...

Jul 12, 2025 - 23:07
46 Views
नेचलगढ़ वार्ड 14 में 22 साल बाद सड़क निर्माण, वार्डवासियों ने जताया पालिकाध्यक्ष और सभासद का आभार।

Deoband News: नगर पालिका परिषद की ओर से मोहल्ला नेचलगढ़ वार्ड 14 में 22 साल बाद सड़क का निर्माण हुआ है। इसको लेकर वार्डवासियों ने पालिकाध्यक्ष और सभासद का आभार जताया। मोहल्लावासी शौकत सलमानी, कामिल सलमानी, महताब अंसारी, शराफत सलमानी, मैनुद्दीन अंसारी, महबूब और अफजाल आदि ने बताया कि कई पालिकाध्यक्ष अपना कार्यकाल पूरा करके गए। बार-बार शिकायत भी गई। लेकिन किसी ने समाधान नहीं कराया। हाल यह हो चला था कि नालियों का पानी सड़कों पर इकट्ठा होने के कारण चलना फिरना भी दुश्वार हो गया था। वार्ड सभासद रिहाना और पति शराफत मलिक के प्रयासों से 22 साल बाद सड़क का निर्माण हुआ है। इसके लिए उन्होंने पालिकाध्यक्ष विपिन गर्ग का भी आभार जताया।

Also Read- ब्राह्मण समाज ने किया मृत्यु भोज का बहिष्कार, किसी दूसरे के यहां भी नहीं जाएंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow