खेत में कीटनाशक डालने के दौरान किसान की मौत, घलौली गांव का मामला, पुलिस ने शव मोर्चरी भेजा।
Deoband News: घलौली गांव में गन्ने के खेत में कीटनाशक का छिड़काव करने के दौरान किसान प्रवेश त्यागी (55) की मौत हो गई। पुलिस ....
Deoband News: घलौली गांव में गन्ने के खेत में कीटनाशक का छिड़काव करने के दौरान किसान प्रवेश त्यागी (55) की मौत हो गई। पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवाया है। अचानक हुई मौत से परिवार में मातम पसर गया।
घलौली निवासी प्रवेश त्यागी शनिवार को अपने खेत में कीटनाशक का छिड़काव करने के लिए गए थे। इस दौरान उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। इसकी जानकारी उन्होंने खुद फोन कर परिजनों को दी। खेत पर पहुंचे परिजनों को प्रवेश बेहोशी की हालत में पड़े मिले। तुरंत ही वह उन्हें सरकारी अस्पताल लेकर गए। लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई संजय त्यागी ने बताया कि चिकित्सकों से मिली जानकारी के मुताबिक कीटनाशक डालने के दौरान सांस के साथ दवा शरीर में पहुंची। जिससे उनकी मौत हुई है। बताया कि प्रवेश के दो बेटे और एक बेटी है। वहीं, ब्लाक प्रमुख पति विजय त्यागी समेत काफी संख्या में ग्रामीण अस्पताल पहुंचे।
Also Read- ब्राह्मण समाज ने किया मृत्यु भोज का बहिष्कार, किसी दूसरे के यहां भी नहीं जाएंगे।
What's Your Reaction?











