Hardoi: बीच बाजार चलते-चलते युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

Hardoi Samachar: आलू बेचने वाले अधेड़ व्यक्ति की बाजार में रास्ते पर चलते हुए संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आपको बता दें कि मुरारी पुत्र भोगीलाल...

Jul 9, 2025 - 15:47
 0  69
Hardoi: बीच बाजार चलते-चलते युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत।

रिपोर्ट- अभिषेक त्रिवेदी अरवल

Hardoi Samachar: श्रीमऊ /अरवल। आलू बेचने वाले अधेड़ व्यक्ति की बाजार में रास्ते पर चलते हुए संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आपको बता दें कि मुरारी पुत्र भोगीलाल निवासी ग्राम श्रीमऊ थाना अरवल श्रीमऊ बाजार में आलू बेचने का काम करता था। आलू बेचने के बाद जब मुरारी (Murari) अपने घर जा रहा था तो रास्ते में चलते हुए उसकी अचानक मौत हो गई। चलते फिरते गिर जाने से आसपास मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई और लोगों द्वारा घटना की सूचना अरवल थाना पुलिस को दी गई। 

मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष अरवल मोहनलाल एवं उप निरीक्षक रामचंद्र शर्मा द्वारा परिवार वालों से घटना की जानकारी ली गई। घटना संदिग्ध होने के कारण और परिवार वालों द्वारा किसी पर आरोप न लगाए जाने के कारण पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया परिवार वालों द्वारा यदि कोई प्रार्थना पत्र दिया जाता है तो जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। आपको बता दे कि मृतक अविवाहित था और पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था।

Also Read- Hardoi: आभूषण चोरी के मामले में शाहाबाद पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया, चोरी का माल बरामद

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।