डॉक्टर के साथ क्लिनिक में मारपीट, दो आरोपियों पर मुकदमा दर्ज।

Deoband News: थाना नागल क्षेत्र में दो दिन पूर्व एक डॉक्टर के साथ क्लिनिक में मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का सनसनीखेज मामला....

Jul 12, 2025 - 23:25
61 Views
डॉक्टर के साथ क्लिनिक में मारपीट, दो आरोपियों पर मुकदमा दर्ज।
डॉक्टर के साथ क्लिनिक में मारपीट, दो आरोपियों पर मुकदमा दर्ज।
Deoband News: थाना नागल क्षेत्र में दो दिन पूर्व एक डॉक्टर के साथ क्लिनिक में मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित डॉक्टर ने थाना नागल में तहरीर देकर इंसाफ की गुहार लगाई थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि 7 अक्टूबर 2025 को विकास ने थाना नागल पर शिकायत दर्ज कराई कि वह अपने क्लिनिक पर बैठे थे, तभी शशांक कोली अपने तीन साथियों के साथ वहां पहुंचा। आरोप है कि शशांक और उसके साथियों ने अकारण ही डॉक्टर के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर शशांक कोली सहित दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र में इस घटना से लोगों में आक्रोश है और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow