पुलिस उपमहानिरीक्षक व आयुक्त ने की यूपीपीएससी समीक्षा अधिकारी परीक्षा-2023 की तैयारियों का निरीक्षण।

Saharanpur News: परीक्षा केंद्रों पर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया और परीक्षा से जुड़े सभी कार्मिकों को निष्पक्ष,शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी परीक्षा आयोजन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए....

Jul 26, 2025 - 22:43
82 Views
पुलिस उपमहानिरीक्षक व आयुक्त ने की यूपीपीएससी समीक्षा अधिकारी परीक्षा-2023 की तैयारियों का निरीक्षण।
पुलिस उपमहानिरीक्षक व आयुक्त ने की यूपीपीएससी समीक्षा अधिकारी परीक्षा-2023 की तैयारियों का निरीक्षण।

सहारनपुर: पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित होने वाली समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (प्रारंभिक)परीक्षा-2023 की तैयारियों का जायजा लिया गया।महोदय द्वारा जनपद सहारनपुर क्षेत्रान्तर्गत गुरु नानक इंटर कॉलेज,इस्लामिया इंटर कॉलेज,गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज,गोचर महाविद्यालय रामपुर मनिहारान आदि का दौरा किया गया ।

केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे,सुरक्षा,पेयजल,शौचालय और प्रकाश व्यवस्था जैसी सुविधाओं का निरीक्षण किया गया एवं अनुचित साधनों का प्रयोग रोकने, प्रश्नपत्र /उत्तर पुस्तिका के रख-रखाव व उनके संचरण के मध्य समुचित सुरक्षा सुनिश्चित कराने एवं अवांछनीय तत्वों पर नजर रखने और यातायात को व्यवस्थित बनाए रखने के लिए संबन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

महोदय ने स्पष्ट किया कि परीक्षा के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी तैनात पुलिसकर्मियों को  किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पर त्वरित प्रतिक्रिया देने और निष्पक्ष कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश के साथ ही यह भी कहा गया कि परीक्षा केन्द्रों के आसपास संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जाए एवं अवांछनीय तत्वों से सख्ती से निपटा जाए।

Also Read- जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने बलिया में आरओ/एआरओ परीक्षा तैयारियों का किया निरीक्षण।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow