उन्नति चौरसिया ने यूजीसी-नेट 2025 में मेहनत से हासिल की सफलता। 

Ballia News: जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय की एमए संगीत (गायन) की छात्रा उन्नति चौरसिया ने अपने अथक परिश्रम और संकल्प के बल ....

Jul 26, 2025 - 22:37
 0  68
उन्नति चौरसिया ने यूजीसी-नेट 2025 में मेहनत से हासिल की सफलता। 
उन्नति चौरसिया ने यूजीसी-नेट 2025 में मेहनत से हासिल की सफलता। 

Report- S.Asif Hussain zaidi

Ballia News: जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय की एमए संगीत (गायन) की छात्रा उन्नति चौरसिया ने अपने अथक परिश्रम और संकल्प के बल पर  2025 की विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा महाविद्यालय/ विश्वविद्यालय प्राध्यापक पद के लिए आयोजित राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (यूजीसी-नेट) में सफलता अर्जित की है। उन्नति ने अपने परिवार, संगीत विभाग के साथ जननायक विश्वविद्यालय को भी गौरवान्वित किया है।

उन्नति की यह सफलता इसलिए भी खास है, क्योंकि वह एक सामान्य पृष्ठभूमि से आती हैं। उनके पिता शीतला चौरसिया पान की दुकान चलाते हैं, जबकि माता गृहिणी हैं। उन्नति चार भाई-बहनों में सबसे छोटी हैं। अध्ययन में कुशाग्र उन्नति की यह पहली सफलता नहीं है, उन्होंने हाल ही में बिहार लोकसेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य पात्रता परीक्षा (बीपीएससी एसटीइटी) भी उत्तीर्ण की है। कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने संगीत में अपनी रुचि को जीवित रखते हुए, नियमित अभ्यास, पढ़ाई और लगन से यह मुकाम हासिल किया।

उन्नति बताती हैं, मेरे पिता ने संसाधनों की कमी कभी महसूस नहीं होने दी। कभी ऐसा नहीं लगा कि अभाव मेरे सपनों के आड़े आ सकता है। माँ का स्नेह और भाई-बहनों का सहयोग मेरे लिए सबसे बड़ी ताक़त रहा।' संगीत विभाग के शिक्षक संतोष तिवारी और विजय प्रकाश पाण्डेय ने भी उनकी मेहनत की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्नति शुरू से ही प्रतिभाशाली, अनुशासित और समर्पित छात्रा रही हैं।

उन्नति की इस प्रेरणादायक उपलब्धि ने यह सिद्ध कर दिया कि अगर इरादे मजबूत हों, तो सीमित साधनों के बावजूद भी बड़े सपने पूरे किए जा सकते हैं। कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता, निदेशक शैक्षणिक डाॅ. पुष्पा मिश्रा एवं परिसर के प्राध्यापकों ने उन्नति को बधाई देते हुए व उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

Also Read- जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने बलिया में आरओ/एआरओ परीक्षा तैयारियों का किया निरीक्षण।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।