जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने बलिया में आरओ/एआरओ परीक्षा तैयारियों का किया निरीक्षण। 

Ballia News: जनपद में 27 जुलाई को होने वाली आरओ/एआरओ की परीक्षा को सकुशल  संपन्न कराए जाने एवं परीक्षा की तैयारियों को देखते हुए जिलाधिकारी....

By INA News Desk
Jul 26, 2025 - 22:23
66 Views
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने बलिया में आरओ/एआरओ परीक्षा तैयारियों का किया निरीक्षण। 
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने बलिया में आरओ/एआरओ परीक्षा तैयारियों का किया निरीक्षण। 
Advertisement
Advertisement

Report S.Asif Hussain zaidi

Ballia News: जनपद में 27 जुलाई को होने वाली आरओ/एआरओ की परीक्षा को सकुशल  संपन्न कराए जाने एवं परीक्षा की तैयारियों को देखते हुए जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने शनिवार को मुरली मनोहर टाउन इंटर कॉलेज/स्नाकोत्तर महाविद्यालय बलिया, सेंट जेवियर स्कूल धरहरा एवं इंटर कॉलेज सुखपुरा का निरीक्षण किया। उन्होंने कंट्रोल रूम, सीसीटीवी कैमरा को भी चेक किया।

साथ ही उन्होंने शौचालय की साफ सफाई, विद्युत, पंखा, प्रकाश की व्यवस्था एवं जनरेटर की व्यवस्था, प्रत्येक स्कूल में कितने अभ्यर्थी बैठेंगे इसके बारे में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने निरीक्षण के दौरान निर्देशित किया कि यह चेक कर ले सीसीटीवी क्रियाशील रहे परीक्षार्थियों के बैठने की सीटिंग प्लान आज ही निर्धारित कर लिया जाए एवं लाइट जाने पर जनरेटर की व्यवस्था सुनिश्चित करें यह चेक कर लें कि जनरेटर क्रियाशील है यह भी देख ले सभी कक्षा में जिनमें परीक्षाएं होनी है उनके सीसीटीवी क्रियाशील हैं वह कंट्रोल रूम में दिख रहे हैं लाइव कि नहीं उन्होंने निर्देशित किया कि सभी कक्षाओं में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था होनी चाहिए एवं पंखे की व्यवस्था सुचारू रूप से की जाए। 

Also Read- डॉ. बीरबल झा ने पेश किया विकास का त्रिस्तरीय मॉडल: जीविका के लिए अंग्रेज़ी, पहचान के लिए संस्कृति, समाज के लिए नैतिकता।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement