Sitapur : जिलाधिकारी ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान का किया निरीक्षण, बीएलओ को दिए सख्त निर्देश
जिलाधिकारी पहले जेएलएम डीजे इंटर कॉलेज खैराबाद पहुंचे। यहां उन्होंने फार्म-6 और फार्म-8 के माध्यम से नए नाम जुड़वाने और नाम कटने के मामलों की जानकारी ली। उन्होंने बू
सीतापुर के जिलाधिकारी राजा गणपति आर ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदाता सूची के अद्यतन कार्य का जायजा लिया। उन्होंने अर्हता तिथि 01.01.2026 के आधार पर विधानसभा क्षेत्रों में चल रहे अभियान की समीक्षा की।
जिलाधिकारी पहले जेएलएम डीजे इंटर कॉलेज खैराबाद पहुंचे। यहां उन्होंने फार्म-6 और फार्म-8 के माध्यम से नए नाम जुड़वाने और नाम कटने के मामलों की जानकारी ली। उन्होंने बूथ लेवल अधिकारी को निर्देश दिए कि जिन मतदाताओं के नाम सूची से कट चुके हैं, उनसे संपर्क करें और उन्हें पूरी जानकारी दें।
नायब तहसीलदार वसुंधरा त्रिपाठी को निर्देश दिए गए कि जो बीएलओ अपने केंद्र पर मौजूद नहीं मिलते, उनके खिलाफ कार्रवाई करें। साथ ही दूरभाष से बीएलओ से नियमित संपर्क बनाए रखें और खुद भी लगातार भ्रमण कर स्थिति का जायजा लें।
इसके बाद जिलाधिकारी उच्च प्राथमिक विद्यालय अहमदपुर जट, सिधौली विकासखंड पहुंचे। यहां भी फार्म-6 और फार्म-8 की प्रगति देखी। तहसीलदार मुकेश कुमार से बातचीत में निर्देश दिए कि बीएलओ से लगातार संपर्क रखें, उनके काम की जानकारी लें। तहसीलदार को खुद भ्रमणशील रहकर कार्यों की प्रगति देखने और तेजी लाने के निर्देश दिए गए।
What's Your Reaction?











