Lucknow : मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आकांक्षात्मक विकास खंड कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा बैठक सम्पन्न

उन्होंने विभागीय अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि पोर्टल पर संबंधित इंडिकेटर्स में त्रुटिरहित डेटा का अंकन कराया जाए। उन इंडिकेटर्स में जहां आकांक्षात्मक विकास

By INA News Desk
Jan 13, 2026 - 22:32
6,351 Views
Lucknow : मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आकांक्षात्मक विकास खंड कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा बैठक सम्पन्न
Lucknow : मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आकांक्षात्मक विकास खंड कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा बैठक सम्पन्न
Advertisement
Advertisement

लखनऊ : मुख्य सचिव  एस.पी.गोयल की अध्यक्षता में आकांक्षात्मक विकास खंड कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन एवं प्रगति की गहन समीक्षा हेतु विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम से जुड़े इंडिकेटर्स में पिछड़े विकास खंडों की स्थिति, डेटा की गुणवत्ता तथा सुधारात्मक कदमों पर विस्तृत चर्चा की गई।
 
मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि सभी संबंधित विभाग आकांक्षात्मक विकास खंडों में स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, पोषण, बुनियादी ढांचा एवं सामाजिक विकास जैसे क्षेत्रों में तेजी से प्रगति सुनिश्चित करें ताकि राज्य के पिछड़े ब्लॉकों में समग्र विकास हो तथा योजनाओं का लाभ अधिकतम लाभार्थियों तक समयबद्ध रूप से पहुंचे।

उन्होंने विभागीय अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि पोर्टल पर संबंधित इंडिकेटर्स में त्रुटिरहित डेटा का अंकन कराया जाए। उन इंडिकेटर्स में जहां आकांक्षात्मक विकास खंडों की प्रगति अभी भी राज्य औसत से कम है, सुधार हेतु प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जाए। साथ ही जिन इंडिकेटर्स में अभी भी विकास खंडों की प्रगति राज्य औसत से कम है, उनके लिए जनपद एवं विकास खंड स्तर से समन्वय स्थापित कर लक्षित प्रयास किए जाएं।उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि आकांक्षात्मक विकास खंडों के अनुश्रवण हेतु विभाग अपनी प्राथमिकता अनुसार संबंधित महत्वपूर्ण नवीन इंडिकेटर्स उपलब्ध कराएं तथा इन खंडों में शत-प्रतिशत अधिकारियों व कर्मचारियों की तैनाती सुनिश्चित की जाए। इंडिकेटर्स में प्रगति की जनपद/विकास खंड स्तर के अधिकारियों के साथ त्रैमासिक समीक्षा एवं फ्रंट लाइन वर्कर्स हेतु नियमित प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएं तथा इनकी सूचना एवं कार्यवृत्त नियोजन विभाग को उपलब्ध कराई जाए।

उन्होंने कहा कि इंडिकेटर्स की वर्तमान प्रगति के अनुसार ब्लॉक डेवलपमेंट स्ट्रैटेजी (BDS) को अद्यतन किया जाए। विभागों द्वारा निर्धारित 50 इंडिकेटर्स का डेटा API के माध्यम से नियोजन विभाग के पोर्टल पर उपलब्ध कराया जाए।
बैठक में अपर मुख्य सचिव पशुपालन श्री मुकेश कुमार मेश्राम, प्रमुख सचिव नियोजन श्री आलोक कुमार, प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास श्री सौरभ बाबू सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण आदि उपस्थित थे।

Also Click : Hardoi : बाल विद्या भवन पब्लिक स्कूल में विराट हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन, संतों व संघ पदाधिकारियों ने दिया एकता और जागरण का संदेश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement