Pilibhit: जिला गंगा कार्ययोजना की बैठक हुई सम्पन्न। 

डीएफओ सामाजिक वानिकी भरत कुमार डी के  की अध्यक्षता में जिला गंगा कार्ययोजना की बैठक संपन्न हुई जिसमे आगामी पांच सालो

By INA News Desk
Jan 17, 2026 - 20:02
41 Views
Pilibhit: जिला गंगा कार्ययोजना की बैठक हुई सम्पन्न। 
जिला गंगा कार्ययोजना की बैठक हुई सम्पन्न। 

रिपोर्ट- कुँवर निर्भय सिंह 

पीलीभीत: डीएफओ सामाजिक वानिकी भरत कुमार डी के  की अध्यक्षता में जिला गंगा कार्ययोजना की बैठक संपन्न हुई जिसमे आगामी पांच सालो में जिले को किस तरह से नगर पालिका परिषद से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक गंदगी मुक्त किया जाए इस पर चर्चा हुई। बैठक में गंगा प्लान बनाने हेतु सालिड वेस्ट मैनेजमेंट,लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट, जल संरक्षण, शहरी बाढ़, आद्र भूमि पर कब्जा मुक्त, फ्लड प्लेन जोन पर कब्जा तथा प्राकृतिक खेती जैसे अहम मुद्दों पर विस्तृत विचार विमर्श हुआ। बैठक में सिटी मैजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर ने टेम्पल्ट देकर विभिन्न विभागों से जरुरी जानकारी ससमय देने की अपील की इस मौके पर उप निदेशक कृषि राम मिलन सिंह परिहार ने बताया की जिले में प्राकृतिक खेती के लिए 20 कलस्टर बनाये गए है।

जो मरौरी एवं पूरनपुर ब्लाक में काम कर रहे है किसानों को प्राकृतिक खेती करने के लिए दो हजार रुपया की प्रोत्साहन राशि भी दी जा रही है।प्रदुषण नियंत्रण बोर्ड बरेली से आये मॉनिटरिंग असिस्टेंट एस बी द्विवेदी ने नगर पालिकाओ को निर्देश दिये की नालो की जल्द बायो रिमेड़ियेशन कार्य कराया जाए जिसे दूषित पानी नदियों में न जाए.बैठक में प्रवीण प्रकाश गौतम अधिशासी अभियंता शारदा सागर खंड, मनोज कुमार यूपी जल निगम रूलर, अंकुर कुमार गुप्ता प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, दया सागर, प्रदीप कुमार, साबिर अली सौरभ प्रताप सिंह जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे, डॉ आदर्श कुमार कनिष्ठ अनुसंधान  मौजूद रहे।

Also Read- Hathras : पीएचसी परिसर में कूड़े से प्रतिबंधित कोडीनयुक्त कफ सिरप मिलने से मचा हड़कंप

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement