Pilibhit : शारदा नदी में डूबे तीन किशोरों की मौत, मचा कोहराम

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। कई लोग बचाव के लिए नदी में उतरे, लेकिन गहराई अधिक होने के कारण सफलता नहीं मिल सकी। इसके बाद गोताखोरों को

Jan 19, 2026 - 21:31
 0  26
Pilibhit : शारदा नदी में डूबे तीन किशोरों की मौत, मचा कोहराम
Pilibhit : शारदा नदी में डूबे तीन किशोरों की मौत, मचा कोहराम

Report : कुँवर निर्भय सिंह, आईएनए- पीलीभीत, उत्तर प्रदेश

पीलीभीत। मौनी अमावस्या के अवसर पर शारदा नदी में नहाने के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव चंदिया हजारा गांव के दो और जेठापुर के एक युवक की डूबकर मौत हो गई। तीन की मौत से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना के बाद नदी किनारे भारी भीड़ जमा हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, चंदिया हजारा निवासी सुमित ढाली (15) पुत्र छोटू ढाली और सौरभ पुत्र निताई शारदा नदी में स्नान कर रहे थे, तभी अचानक उनका पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में चले गए। दोनों को डूबता देख पास में मौजूद जेठापुर का किशोर उन्हें बचाने के लिए नदी में कूद पड़ा, लेकिन पानी अधिक गहरा होने के कारण वह भी बाहर नहीं निकल सका।घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। कई लोग बचाव के लिए नदी में उतरे, लेकिन गहराई अधिक होने के कारण सफलता नहीं मिल सकी। इसके बाद गोताखोरों को बुलाकर तलाश अभियान शुरू कराया गया। कुछ देर बाद तीनों के शव बरामद कर लिए गए। हादसे के बाद पीड़ित परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

Also Click : न्यूजीलैंड की ऐतिहासिक जीत- इंदौर में 41 रनों से भारत को हराकर 2-1 से सीरीज पर किया कब्ज़ा, डैरेल मिचेल की 137 रनों की तूफानी पारी निर्णायक

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow