Pilibhit : पीलीभीत के रामलीला मैदान में प्रॉपर्टी डीलर का शव मिला, पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जताई

सुबह तड़के मॉर्निंग वॉक के लिए निकले राम अवतार यादव का शव रामलीला मैदान में पाया गया। सूचना मिलते ही सुनगढ़ी थाना और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव

By INA News Desk
Jan 12, 2026 - 22:55
43 Views
Pilibhit : पीलीभीत के रामलीला मैदान में प्रॉपर्टी डीलर का शव मिला, पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जताई
Pilibhit : पीलीभीत के रामलीला मैदान में प्रॉपर्टी डीलर का शव मिला, पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जताई
Advertisement
Advertisement

पीलीभीत शहर के रामलीला मैदान में एक प्रॉपर्टी डीलर का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के रुपुपुर कमालू गांव निवासी राम अवतार यादव थे, जो शहर में असम हाईवे के पास रहते थे। सुबह तड़के मॉर्निंग वॉक के लिए निकले राम अवतार यादव का शव रामलीला मैदान में पाया गया। सूचना मिलते ही सुनगढ़ी थाना और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव के आसपास बारीकी से जांच की और शव के पास एक सल्फास की सीसी मिली।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। प्रारंभिक जांच में पुलिस को लगता है कि यह आत्महत्या हो सकती है। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगा, उसके बाद आगे की कार्रवाई होगी। राम अवतार यादव की मौत से उनके परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच जारी रखे हुए है।

Also Click : Hardoi : हरदोई के पर्वतारोही अभिनीत कुमार मौर्य का स्वामी विवेकानंद यूथ अवॉर्ड के लिए चयन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement