Hardoi : हरदोई के पर्वतारोही अभिनीत कुमार मौर्य का स्वामी विवेकानंद यूथ अवॉर्ड के लिए चयन
अभिनीत मौर्य हरदोई के कोथावां विकास खंड के सांता गांव के निवासी हैं। उन्होंने अफ्रीका महाद्वीप की दूसरी सबसे ऊंची चोटी माउंट केन्या (5,199 मीटर) पर भारतीय ध्वज फहराकर इतिहास रचा
हरदोई जिले के युवा पर्वतारोही अभिनीत कुमार मौर्य का उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य स्तरीय स्वामी विवेकानंद यूथ अवॉर्ड के लिए चयन किया गया है। यह पुरस्कार पर्वतारोहण, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जा रहा है।
अभिनीत मौर्य हरदोई के कोथावां विकास खंड के सांता गांव के निवासी हैं। उन्होंने अफ्रीका महाद्वीप की दूसरी सबसे ऊंची चोटी माउंट केन्या (5,199 मीटर) पर भारतीय ध्वज फहराकर इतिहास रचा है। वे इस चोटी पर तिरंगा फहराने वाले पहले भारतीय पर्वतारोही बने। इस अभियान में उन्होंने 510 फीट लंबा तिरंगा फहराया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इससे पहले उन्होंने माउंट एवरेस्ट, किलिमंजारो और अन्य अंतरराष्ट्रीय चोटियों पर भी सफल चढ़ाई की है।
राज्य सरकार हर साल खेल, पर्यावरण, जल संरक्षण और सामाजिक कार्यों में योगदान देने वाले 10 होनहार युवाओं का चयन करती है। इस वर्ष व्यक्तिगत श्रेणी में अभिनीत कुमार मौर्य सहित 10 युवाओं का चयन हुआ है। पुरस्कार राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदान किया जाएगा।
पुरस्कार में अभिनीत के नाम पर सड़क का नामकरण, स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा, अंगवस्त्र, 50 हजार रुपये नकद और प्रमाण पत्र शामिल हैं। यह सम्मान युवाओं को प्रेरित करने के साथ-साथ उनके योगदान को मान्यता देता है। अभिनीत की उपलब्धियां न केवल हरदोई बल्कि पूरे प्रदेश और देश के लिए गर्व का विषय हैं।
Also Click : Hardoi : संडीला में युवक पर जानलेवा हमला, पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग
What's Your Reaction?