Sambhal : राशन डीलर के खिलाफ उग्र हुए लोग, लगाया जाम, महीनों से राशन न देने का आरोप

रविवार को दर्जनों राशन कार्ड धारक एकजुट होकर सड़क पर उतर आए और करीब पांच मिनट तक रोड जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि बार-बार शिकायत करने के

Jan 12, 2026 - 00:03
 0  24
Sambhal : राशन डीलर के खिलाफ उग्र हुए लोग, लगाया जाम, महीनों से राशन न देने का आरोप
Sambhal : राशन डीलर के खिलाफ उग्र हुए लोग, लगाया जाम, महीनों से राशन न देने का आरोप

Report : उवैस दानिश, सम्भल

थाना हयातनगर क्षेत्र के सरायतरीन स्थित पीलाखदाना मोहल्ला अब्बास कॉलोनी में राशन डीलर की मनमानी के खिलाफ राशन कार्ड धारकों का गुस्सा रविवार को सड़कों पर फूट पड़ा। आरोप है कि संबंधित राशन डीलर बीते कई महीनों से पात्र लाभार्थियों को निर्धारित यूनिट के अनुसार पूरा राशन नहीं दे रहा था, जिससे उपभोक्ताओं में भारी रोष व्याप्त था।रविवार को दर्जनों राशन कार्ड धारक एकजुट होकर सड़क पर उतर आए और करीब पांच मिनट तक रोड जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद डीलर द्वारा कम राशन देने की शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिससे उन्हें मजबूरन यह कदम उठाना पड़ा। कार्ड धारकों ने आरोप लगाया कि डीलर द्वारा कभी यूनिट कम दी जाती है तो कभी खाद्यान्न की मात्रा में कटौती की जाती है।प्रदर्शन के दौरान लोगों ने प्रशासन के खिलाफ भी नाराजगी जाहिर की और मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी राशन डीलर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। रोड जाम की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि राशन वितरण से संबंधित शिकायतों की जांच कराई जाएगी और यदि आरोप सही पाए गए तो डीलर पर नियमानुसार कार्रवाई होगी।करीब पांच मिनट बाद समझाने पर प्रदर्शनकारियों ने जाम खोल दिया, जिससे यातायात सामान्य हो सका। राशन कार्ड धारकों ने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में भी उन्हें पूरा राशन नहीं मिला तो वे दोबारा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। घटना के बाद से क्षेत्र में राशन वितरण व्यवस्था को लेकर चर्चा का माहौल बना हुआ है। राशन डीलर ने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताया है।

Also Click : Hardoi : संडीला में युवक पर जानलेवा हमला, पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow