Hardoi : संडीला में युवक पर जानलेवा हमला, पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग

आरोप है कि हमलावरों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी और मफलर से गला कसकर जान से मारने का प्रयास किया। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोगों के आने से पीड़ि

By INA News Desk
Jan 11, 2026 - 22:09
75 Views
Hardoi : संडीला में युवक पर जानलेवा हमला, पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग
Hardoi : संडीला में युवक पर जानलेवा हमला, पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग
Advertisement
Advertisement

Report : मुकेश सिंह

संडीला कोतवाली क्षेत्र के अशराफटोला में एक युवक पर सामूहिक रूप से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित मनीष भारती पुत्र मुनालाल, निवासी पुरानी स्टेट बैंक के पीछे, अशराफटोला संडीला ने प्रभारी निरीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि 10 जनवरी 2026 की रात करीब 9:30 बजे उसे पुरानी स्टेट बैंक के पास कुछ लोगों ने घेर लिया।आरोप है कि हमलावरों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी और मफलर से गला कसकर जान से मारने का प्रयास किया। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोगों के आने से पीड़ित की जान बच सकी, जिसके बाद आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।हमले में पीड़ित को गंभीर अंदरूनी चोटें आने की बात कही गई है। पीड़ित ने घटना की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Also Click : मुंबई पुलिस की डिजिटल ट्रैकिंग से उत्तर प्रदेश में छिपे 1650 चोरी और गुम मोबाइल फोन बरामद, कीमत करीब दो करोड़ रुपये

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement