Hardoi : पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती में आयु सीमा बढाने को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा

युवाओं का कहना है कि महामारी के दौरान पढ़ाई, तैयारी और आर्थिक स्थिति बुरी तरह प्रभावित हुई, जिससे वे समय पर प्रतिस्पर्धा में शामिल नहीं हो सके। ज्ञापन में यह भी उल्लेख

By INA News Desk
Jan 11, 2026 - 22:06
99 Views
Hardoi : पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती में आयु सीमा बढाने को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा
Hardoi : पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती में आयु सीमा बढाने को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा

Report : मुकेश सिंह

हरदोई। उत्तर प्रदेश पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए-2025 एवं उपनिरीक्षक भर्ती-2025 में आयु सीमा में 3 वर्ष की अतिरिक्त छूट दिए जाने की मांग को लेकर शिक्षित बेरोजगार युवाओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिले के जनप्रतिनिधियों उच्च शिक्षा मंत्री रजनी तिवारी, विधायक मानवेन्द्र सिंह, आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल, जिला प्रभारी मंत्री असीम अरुण, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन को दिया सभी ने युवाओ को उम्र में छूट दिलाने का आस्वासन दिया।दिए गए ज्ञापन में युवाओं ने बताया कि कोविड-19 महामारी के बाद इन पदों की भर्तियाँ नियमित अंतराल पर नहीं हो सकीं, जिसके कारण हजारों योग्य अभ्यर्थी केवल आयु सीमा पार हो जाने से परीक्षा से वंचित रह गए हैं।युवाओं का कहना है कि महामारी के दौरान पढ़ाई, तैयारी और आर्थिक स्थिति बुरी तरह प्रभावित हुई, जिससे वे समय पर प्रतिस्पर्धा में शामिल नहीं हो सके। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि सरकार द्वारा पूर्व में उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल तथा अन्य समकक्ष भर्तियों में 3 वर्ष की आयु छूट प्रदान की गई थी।उसी तर्ज पर कंप्यूटर ऑपरेटर एवं SI/ASI भर्तियों में भी आयु सीमा में न्यूनतम 3 वर्ष की छूट दी जाए, ताकि प्रदेश के हजारों युवाओं को न्याय मिल सके और वे राज्य सेवा का अवसर प्राप्त कर सकें।आशीष अवस्थी,अरुण कुमार ,अभिषेक सिंह ,मनमोहन प्रकाश,अमन गंगवार,हिमांशु उपाध्याय,प्रशांत कुमार,मधुर साहू,वैभव,विकास रेनू ,अल्पना तिवारी,सत्यम पटेल,नीरज यादव अवनीश सिंह,अंकुश,राज कुमार यादव कमलेश बंसल,हिमांशु अनुराग मोहित कुमार,पवन पाल राज यादव,यश गौर ,सत्यैद कुमार अवनीश आदि लोगो ने ज्ञापन देकर आयु सीमा बढाने की मांग मुख्यमंत्री से की है।

Also Click : मुंबई पुलिस की डिजिटल ट्रैकिंग से उत्तर प्रदेश में छिपे 1650 चोरी और गुम मोबाइल फोन बरामद, कीमत करीब दो करोड़ रुपये

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow