Hardoi News: कांग्रेस का आरोप- श्यामले बिहारी ट्रस्ट की जमीन अवैधानिक रूप से भू माफियाओं ने बेचा, भाजपा नेताओं की मिलीभगत ।
कांग्रेस नेता बोले- ट्रस्ट के एक मात्र वैध पदेन ट्रस्टी जिलाधिकारी है, बड़े भाजपा नेता भी इस ट्रस्ट की जमीन के खरीददारों में शामिल...
हरदोई। श्यामले बिहारी ट्रस्ट एक मात्र वैध पदेन ट्रस्टी जिलाधिकारी की सदस्यता वाले ट्रस्ट की जमीन अवैधानिक रूप से भू माफियाओं ने कैसे ने बेच डाली? बड़े भाजपा नेता भी इस ट्रस्ट की जमीन के खरीददारों में शामिल। जिलाधिकारी ऐसी क्या मजबूरी है? भू-माफियाओं को बचाना जरूरी है!
जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी हरदोई द्वारा श्यामले बिहारी ट्रस्ट जिसके एक मात्र वैध पदेन ट्रस्टी जिलाधिकारी हरदोई हैं, इस ट्रस्ट की हरदोई शहर के नघेटा रोड़ स्थिति जमीन (जिसमें रजवाड़ा आदि व्यावसायिक प्रतिष्ठान बने हैं) जिलाधिकारी के नाक के नीचे उनकी आंख के धूल झोंककर भू- माफियाओं द्वारा बेचें जाने के सन्दर्भ में पत्रकार वार्ता का आयोजन कांग्रेस पार्टी कार्यालय पर किया गया।
-
ट्रस्ट की जमीनो पर अधिकतर भू-माफियाओं का कब्जा
हरदोई उस ट्रस्ट की बात करने जा रहीं है जिस ट्रस्ट के एकमात्र वैध पदेन ट्रस्टी जिलाधिकारी हरदोई है।जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह सोमवंशी ने कहा कि हरदोई होनहार न्यायप्रिय जिलाधिकारी से यह प्रश्न पूंछती हैं कि जब श्यामले बिहारी ट्रस्ट की डीड व माननीय हरदोई के न्यायालय जिला न्यायाधीश हरदोई के आदेश के अनुसार जब एक मात्र वैध पदेन ट्रस्टी स्वयं जिलाधिकारी हैं। माननीय न्यायालय ने अपने अदेश में यह उल्लेखित करते हुए उन्हें इस जमीन के संरक्षण के लिए आदेशित भी किया था, तो नघेटा रोड़ स्थिति ट्रस्ट की यह जमीन तेजतर्रार जिलाधिकारी के रहते बिकी कैसे?
- जब एक मात्र वैध पदेन ट्रस्टी स्वयं जिलाधिकारी हैं तो ट्रस्ट की जमीन खरीदने बेचने वालों के बैनामों की वैधता क्या है? ऐसी स्थिति में इस जमीन को खरीदने बेचने वालों पर विधि सम्मत वैधानिक कार्यवाही जिलाधिकारी महोदय ने क्यों नहीं की?
- ऐसी क्या मजबूरी है कि भू-माफियाओं को बचाना जरूरी है?इतना ही नहीं यह भी कहीं ऐसा तो नहीं है कि भू- माफियाओं द्वारा इससे सम्बंधित पत्रावली भी जिलाधिकारी महोदय के यहां से गायब करा दी गई।या शायद किसी स्टोर रूम में डलवा दी गयी हो।
श्यामले बिहारी की नहीं थी कोई संतान
पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह सोमवंशी ने बताया कि श्यामले बिहारी ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी श्यामले बिहारी चार भाई थे। और श्यामले बिहारी की कोई संतान नही थी। जिस कारण उन्होंने एक ट्रस्ट श्यामले बिहारी रचमात्मक एवं शिक्षा ट्रस्ट 1944 में बनाया था। और अपनी तमाम चलअचल संपत्ति ट्रस्ट के नाम वैधानिक रूप से कर दी थी इस ट्रस्ट की संपत्ति सांडी,बिलग्राम,हरदोई की बाजार में,खदरा में व एस0 बी0बी0स्कूल के पड़ोस में व नघेटा रोड पर संपत्ति है।
-
रसूखदार भू माफियाओं ने करोड़ो की बेची ट्रस्ट की जमीन
ज्यादातर ट्रस्ट की संपत्ति पर अतिक्रमण हो चुका है और जो नघेटा रोड पर संपत्ति है वह करोड़ो रूपये की जमीन थी जिस ट्रस्ट की जमीन पर जिलाधिकारी की बिना परमिशन के उनकी नाक के नीचे ट्रस्ट की जमीन को रसूखदार भू माफियाओं ने भाजपा नेता के साथ साथ कई रसूखदारो को करोड़ो रुपए की पिछले वर्ष जमीन बेच दी गई।
-
ट्रस्ट की जमीन पर हो गई प्लाटिंग, जिम्मेदार अनजान
श्यामले बिहारी ट्रस्ट की जमीन नघेटा रोड पर करोड़ो रूपये जिस ट्रस्ट की जमीन पर प्लाटिंग हो चुकी है ।इस जमीन पर कुछ मकान बने थे कमलेश सिंह,वीरेंद्र सिंह,मुन्नी देवी,सतीस सिंह,राजीव रतन,छैल विहारी पाठक,चंदिका सिंह आदि को मकान ट्रस्ट द्वारा लगभग 60 साल पहले आवंटित हुए थे।जिनका किराया ए0एस0बी0बी0में जमा होता था लेकिन उन लोगो को मोटी रकम देकर सत्ता का भय दिखा कर उन लोगो को बाहर कर दिया गया।
Also Read- Lucknow News: Yogi govt to honour Safayi Mitras with 'Swachhata Hi Seva Award' on Gandhi Jayanti
-
भू-माफियाओं ने बेशकीमती जमीन बेचकर न्यायालय और डीएम की सतर्कता को दे डाली चुनौती
हरदोई के माननीय न्यायालय का वर्ष 2015 के आदेश में उल्लेखित है कि ट्रस्ट डीड के अनुसार जिलाधिकारी ही एक मात्र वैध ट्रस्टी है न्यायालय के आदेश के अनुसार जिलाधिकारी इस ट्रस्ट के ट्रस्टी है और ट्रस्ट की जमीन का दुरुपयोग न हो इसलिए उनको जिम्मेदारी दी गई थी कि ट्रस्ट की संपत्ति की देखरेख उनकी होगी। मगर माननीय हरदोई न्यायालय के आदेश को भी जिलाधिकारी हरदोई द्वारा नजर अंदाज किया गया। और भू-माफियाओं ने लोकल्याण के लिए दान में दी गयी जिलाधिकारी की सदस्यता वाले ट्रस्ट की बेशकीमती जमीन बेचकर माननीय न्यायालय और जिलाधिकारी की सतर्कता को चुनौती दे डाली। इन सब मे जिले के बड़े भाजपा नेता भी शामिल हैं।
जब इस ट्रस्ट की जमीन की बिक्री नही हुई थी भू माफिया बेचने की फिराक में थे तब वर्ष 2020 में इस प्रकरण की शिकायत भी तत्कालीन जिलाधिकारी से की गई लेकिन शिकायतकर्ता का शिकायत का पत्र ठंडे बस्ते में आज भी पड़ा है। अब देखना यह है की हरदोई के तेजतर्रार, ईमानदार जिलाधिकारी इन उठाये गए सवालों का क्या जवाब देते और भू-माफियाओं पर क्या कार्यवाही की जाती है।
What's Your Reaction?











