Hardoi: शाहाबाद पुलिस की बड़ी सफलता: महिला के कान का झाला छीनने वाला आरोपी गिरफ्तार।
जनपद हरदोई के शाहाबाद थाना क्षेत्र में महिला से कान का झाला छीनकर फरार होने की घटना का पुलिस ने सफल अनावरण कर दिया है। पुलिस ने
हरदोई। जनपद हरदोई के शाहाबाद थाना क्षेत्र में महिला से कान का झाला छीनकर फरार होने की घटना का पुलिस ने सफल अनावरण कर दिया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से लूटा गया माल बरामद किया है।
क्या था मामला?
दिनांक 18 फरवरी 2026 को मोहल्ला पड़िया नीम, थाना पाली निवासी वादी रंजन कुमार श्रीवास्तव ने थाना शाहाबाद में तहरीर देकर बताया था कि मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात बदमाशों ने उनकी पत्नी के कान का झाला छीन लिया और मौके से फरार हो गए। तहरीर के आधार पर थाना शाहाबाद में मु0अ0सं0 69/26 धारा 304(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई।
पुलिस की कार्रवाई
थाना शाहाबाद पुलिस ने सर्विलांस व एसओजी टीम की मदद से घटना का खुलासा करते हुए आरोपी राजबू पुत्र रमेश, निवासी ग्राम वडेपुर, थाना तिलहर, जनपद शाहजहांपुर को गिरफ्तार कर लिया।
बरामदगी
गिरफ्तार आरोपी के पास से पुलिस ने निम्न सामान बरामद किया:
-
01 कान का झाला (पीली धातु)
-
₹11,000 नकद
-
घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल
पुलिस के अनुसार फरार दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं। मामले में विधिक कार्रवाई प्रचलित है।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना शाहाबाद पुलिस टीम के साथ स्वाट/एसओजी एवं सर्विलांस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।जनपद पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।
What's Your Reaction?











