Sultanpur: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: टायर फटने से खड़े ट्रक में घुसी रोडवेज बस, परिचालक गंभीर।

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसे ने यात्रियों में दहशत फैला दी। एक्सप्रेसवे के प्वाइंट 148.900 के पास एक ट्रक

Mar 4, 2026 - 00:07
61 Views
Sultanpur: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: टायर फटने से खड़े ट्रक में घुसी रोडवेज बस, परिचालक गंभीर।
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: टायर फटने से खड़े ट्रक में घुसी रोडवेज बस, परिचालक गंभीर।

सुल्तानपुर। मंगलवार को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसे ने यात्रियों में दहशत फैला दी। एक्सप्रेसवे के प्वाइंट 148.900 के पास एक ट्रक का टायर अचानक फटने से वह बीच लेन में खड़ा हो गया। इसी दौरान पीछे से आ रही उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) की बस ट्रक से टकरा गई। हादसे में बस परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि चार अन्य यात्रियों को हल्की चोटें आईं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इंदौर से तरबूज लादकर असम जा रहे 14 टायर ट्रक का दाहिना अगला टायर अचानक फट गया। ट्रक चालक बसंत और विशाल (निवासी लाजपुर, गोपालगंज, बिहार) वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सके, जिससे ट्रक ओवरटेकिंग लाइन और बगल की लेन के बीच खड़ा हो गया।

उसी समय दिल्ली से आजमगढ़ जा रही रोडवेज बस पीछे से आ रही थी। बस में लगभग पांच से सात यात्री सवार थे। चालक कमलेश राय (निवासी मोरियापर, आजमगढ़) ने खड़े ट्रक को देर से देखा, जिसके चलते बस सीधे ट्रक से जा टकराई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस परिचालक विमलेश (पुत्र सीताराम, निवासी अमरी, अतरौलिया, आजमगढ़) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल दोस्तपुर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल अकबरपुर रेफर कर दिया गया। वहीं, बस में सवार सिकंदर, कमला देवी, देवेंद्र और हरिकेश विश्वकर्मा को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए अफरातफरी का माहौल रहा। सूचना पर पहुंची सुरक्षा टीम ने तत्परता दिखाते हुए रोडवेज बस को रिकवरी वैन की मदद से दोस्तपुर टोल प्लाजा तक पहुंचाया। खराब ट्रक के पीछे सुरक्षा के मद्देनजर वाटर कैनन बैरियर और सेफ्टी कोन लगाए गए, जिससे यातायात को नियंत्रित कर सुचारु रूप से चालू कराया जा सका।

सहायक सुरक्षा अधिकारी त्रिलोकीनाथ पांडे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Also Read- Lucknow: मुख्यमंत्री योगी ने दी होली की शुभकामनाएं, कहा- होली है एकता और सौहार्द का प्रतीक।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow