Hardoi News: INA द्वारा हरदोई यात्रा मैगजीन बनाने का पहला कदम हुआ सफल, मंत्री के प्रस्ताव से पास हुए 1 करोड़ 30 लाख 89 हजार बावन के दो मंदिर के सौंदर्यकरण के लिए।
राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल Nitin Agarwal द्वारा बाबा आदिनाथ व माँ कुसुमा देवी मंदिर के लिए प्रस्ताव ...
Hardoi News: जनपद के विभिन्न पर्यटन Tourism स्थलों को लेकर बीते वर्ष में ina द्वारा एक एक मैगजीन पर्यटन Tourism की दृष्टि से 'हरदोई यात्रा' का पहला संस्करण प्रकाशित किया गया था। जिसमे जनपद के विभिन्न दार्शनिक, ऐतिहासिक स्थलों का सचित्र दर्शाया गया था। जिसमे बावन व अन्य भी सभी मंदिरों को विस्तार से दर्शाया गया था। जिसे जनपद में काफी सराहा गया और जिसके परिणाम स्वरूप आई एन ए द्वारा प्रकाशित मैगजीन का पहला प्रयास सफल होता दिखाई दे रहा है।
- तीन स्थलों का होगा सौंदर्यीकरण
पर्यटन विभाग tourism department द्वारा हरदोई जनपद के तीन स्थलों को पर्यटन विकास एवं सौंदर्यीकरण हेतु चुना गया है। जनपद के इन स्थलों में बावन के बाबा आदिनाथ महादेव शिव मंदिर व माँ कुसुमा देवी अति प्राचीन मंदिर तथा जनपद मुख्यालय स्थित ऐतिहासिक गाँधी भवन शामिल हैं।
- बाबा आदिनाथ मंदिर के लिए 52.70 लाख और माँ कुसुमा देवी मंदिर के लिए 78.19 लाख से होगा सौंदर्यीकरण
आपको बता दे कि राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल Nitin Agarwal द्वारा बाबा आदिनाथ व माँ कुसुमा देवी मंदिर के लिए प्रस्ताव पर्यटन निदेशालय को प्रेषित किया गया था। उनके द्वारा लगातार उच्च स्तर पर पैरवी की गयी। इसके परिणामस्वरुप लोगों की इन धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण की बहु प्रतीक्षित माँग पूरी हो गयी है। बावन और उसके आस पास के लोगों ने पूर्व में मंत्री को अपनी आकांक्षा से अवगत कराया था। जनभावना को ध्यान में रखते हुए मंत्री ने निदेशालय को पत्र लिखा और लगातार पैरवी की। इसके आलावा गाँधी भवन के सौंदर्यीकरण के लिए भी हरदोई से प्रस्ताव भेजा गया था।
- गाँधी भवन का 50.67 लाख से होगा सौंदर्यीकरण
इसकी प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति भी शासन ने प्रदान कर दी है। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह District Magistrate Mangala Prasad Singh ने बताया कि बाबा आदिनाथ मंदिर के लिए 52.70 लाख, माँ कुसुमा देवी मंदिर के लिए 78.19 लाख व गाँधी 50.67 लाख रूपये की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति शासन की ओर से मिल गयी है। जल्द है इसमें आगे की प्रक्रिया प्रारम्भ हो जाएगी।
What's Your Reaction?











