Hardoi News: मंत्री नितिन अग्रवाल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया, दी सलामी, सीओ सिटी सहित अन्य पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया। 

मंत्री उ0प्र0 नितिन अग्रवाल Minister Nitin Agarwal ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में पुलिस ...

Jan 27, 2025 - 14:52
156 Views
Hardoi News: मंत्री नितिन अग्रवाल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया, दी सलामी, सीओ सिटी सहित अन्य पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया। 

By INA News Hardoi.
गणतंत्र दिवस पर आबकारी व मद्य निषेध मंत्री उ0प्र0 नितिन अग्रवाल Minister Nitin Agarwal ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में पुलिस लाइन के परेड ग्राउण्ड में राष्ट्रीय ध्वज फहराया एवम सलामी दी तथा परेड का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलायी।

गणतंत्र दिवस Republic Day के अवसर पर आबकारी व मद्य निषेध मंत्री उ0प्र0 नितिन अग्रवाल Nitin Agarwal ने पुलिस अधीक्षक व जिलाधिकारी की उपस्थिति में पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 ने पुलिस अधि0/कर्म0 गणों को प्रदत्त "उत्कृष्ट सेवा सम्मान/सराहनीय सेवा/रजत चिन्ह" प्रदान कर सम्मानित किया।

आबकारी व मद्य निषेध मंत्री उ0प्र0 नितिन अग्रवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के बाद देश ने लगातार नयी उपलब्धियां प्राप्त की हैं। आज का भारत आत्म विश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है। भारत आज पाँचवी बड़ी अर्थव्यवस्था है। दुनिया का हर निवेशक भारत की ओर आकर्षित हो रहा है।

सरकार ने जन कल्याण की भावना को नया आयाम दिया है। आयुष्मान भारत से गरीब और कमजोर लोगों में विश्वास जगा है। भारत के युवा पूरे विश्व में नाम रोशन कर रहा है। उत्तर प्रदेश अब देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। नितिन अग्रवाल, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक, जनपद हरदोई की उपस्थिति में सराहनीय सेवा/उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र/सम्मान चिन्ह से सम्मानित किया गया तथा आयोजित भव्य परेड के समापन पर मुख्य अतिथि आबकारी व मद्य निषेध मंत्री उ0प्र0 नितिन अग्रवाल ने पुलिस अधीक्षक व जिलाधिकारी की उपस्थिति में परेड कमांडरों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर उत्साहवर्धन किया।

नितिन अग्रवाल Nitin Agarwal ने कहा कि उत्तर प्रदेश सांस्कृतिक नव चेतना का स्थल बना है। धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिला है। महाकुम्भ दुनिया के सामने अपनी सांस्कृतिक विरासत व क्षमताओं को प्रदर्शित करता है। हमें अपने अपनी आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर भविष्य बनाना है।

मंत्री नितिन अग्रवाल Nitin Agarwal ने क्षेत्राधिकारी अंकित मिश्रा, उपनिरीक्षक वैद प्रकाश, मुख्य आरक्षी चालक हरिहर सिंह, मुख्य आरक्षी हरिमोहन सिंह, आरक्षी चालक सुखबीर सिंह, आरक्षी संजय प्रताप सिंह को पुलिस महानिदेशक के उत्कृष्ट सेवा सम्मान से सम्मानित किया।

इस अवसर जनपद के विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। प्रथम स्थान प्राथमिक विद्यालय सनफरा, द्वितीय स्थान श्री रामलाल मेमोरियल पब्लिक स्कूल तथा तृतीय स्थान संयुक्त रूप से लखनऊ पब्लिक स्कूल व गुरु रामराय पब्लिक स्कूल ने प्राप्त किया। कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानियों व शहीदों के परिजनों को शाल उढ़ाकर मंत्री द्वारा सम्मानित किया गया।

Also Read- Hardoi News: ये दुगुना सौभाग्य है कि मैं उन चरण पादुकाओं के सामने हूं, एसपी ने कहा- आजादी दिलाने में कटियारी क्षेत्र का विशेष योगदान

सराहनीय कार्य करने वाले जिले के पुलिस कर्मियों को भी उनके द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन, मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी, अपर जिलाधिकारी विरा प्रियंका सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, अन्य अधिकारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow