Sambhal: बबराला को मिलेगा शुद्ध पेयजल? बीस साल बाद ओवरहेड टैंक से पानी की उम्मीद, हकीकत अभी भी सवालों में। 

सम्भल जनपद के कस्बा बबराला के लोगों को जल्द शुद्ध पेयजल मिलने की उम्मीद जगी है। बीते करीब बीस वर्षों से लोग नलों से आ रहे बेहद खराब गुणवत्ता

Jan 12, 2026 - 10:54
44 Views
Sambhal: बबराला को मिलेगा शुद्ध पेयजल? बीस साल बाद ओवरहेड टैंक से पानी की उम्मीद, हकीकत अभी भी सवालों में। 
स्थानीय निवासी

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल जनपद के कस्बा बबराला के लोगों को जल्द शुद्ध पेयजल मिलने की उम्मीद जगी है। बीते करीब बीस वर्षों से लोग नलों से आ रहे बेहद खराब गुणवत्ता वाले पानी को पीने को मजबूर हैं। अब योगी सरकार के मिशन जल जीवन के तहत कस्बे में वाटर सप्लाई व्यवस्था को दुरुस्त करने का दावा किया जा रहा है।

नगर पंचायत द्वारा बताया जा रहा है कि लगभग दस साल पहले बने ओवरहेड टैंक को संवारा गया है। पाइपलाइन की लीकेज को ठीक किया गया है और नए कनेक्शन भी दिए गए हैं। दिसंबर 2024 से यह काम शुरू हुआ था, जो फिलहाल जारी है। नगर पंचायत अध्यक्ष का दावा है कि नगर के कई हिस्सों में पानी की सप्लाई शुरू हो चुकी है और हिंदू नववर्ष पर पूरे कस्बे में नियमित वाटर सप्लाई चालू कर दी जाएगी। हालांकि जब स्थानीय लोगों से हकीकत जानने की कोशिश की गई तो तस्वीर कुछ और ही नजर आई। अधिकांश लोगों का कहना है कि उनके घरों में अभी तक पानी नहीं पहुंचा है। कुछ लोग कभी-कभार पानी आने की बात कह रहे हैं, जबकि कई घरों में आज तक कनेक्शन ही नहीं हुए हैं। कस्बेवासियों का कहना है कि बीस साल से शुद्ध पेयजल का अकाल बना हुआ है। मजबूरी में लोग समरसेबल और आरओ के जरिए पीने का पानी जुटा रहे हैं। भूगर्भीय जलस्तर भी खराब बताया जा रहा है, जिससे समस्या और गंभीर हो गई है। अब देखना यह है कि नगर पंचायत और प्रशासन के दावे तय समय पर पूरे होते हैं या फिर बबराला के लोगों को शुद्ध पानी के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा। एक बात साफ है कस्बे को शुद्ध पेयजल की सख्त जरूरत है और लोगों की नजरें अब हिंदू नववर्ष पर टिकी हुई हैं।

Also Read- Lucknow : नव मंत्र से संवरेगा बेटियों का भविष्य - बागपत मॉडल बना महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल, डीएम बागपत की अनोखी पहल से साकार हो रहा सीएम योगी का विजन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow