Sambhal News: सम्भल में धूमधाम से मनाई गई गुरु नानक देव जी की 557वीं जयंती, कीर्तन और लंगर के जरिए दिया मानव सेवा का संदेश
सिख धर्म के प्रथम गुरु और जगत गुरु श्री गुरु नानक देव जी की 557वीं जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। इस पावन
उवैस दानिश, सम्भल
सम्भल: सिख धर्म के प्रथम गुरु और जगत गुरु श्री गुरु नानक देव जी की 557वीं जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। इस पावन अवसर पर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन कर गुरु नानक देव जी के विचारों को याद किया गया। गुरुद्वारे में सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही रही और पूरा माहौल भक्तिमय नजर आया।

कार्यक्रम में सबसे पहले गुरु ग्रंथ साहिब के पाठ का भोग डाला गया। इसके बाद कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें संगत ने गुरु वाणी का श्रवण कर गुरु नानक देव जी के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की। आयोजन के दौरान आपसी भाईचारे, प्रेम, शांति और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया गया। इस अवसर पर मौजूद सिख समाज के हरदीप सिंह ने कहा कि गुरु नानक देव जी की जयंती केवल किसी एक समाज का पर्व नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए मानवता और सेवा का संदेश देने वाला पावन दिन है। गुरु नानक देव जी ने हमेशा जाति-पाति, ऊंच-नीच और भेदभाव से ऊपर उठकर इंसानियत को सर्वोपरि रखने की शिक्षा दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के समापन पर विशाल लंगर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी धर्मों और वर्गों के लोग बिना किसी भेदभाव के प्रसाद ग्रहण करेंगे।
What's Your Reaction?

