Ambedkarnagar : अंबेडकरनगर के गांधी आश्रम में शिक्षिका की गला रेतकर हत्या, पति हिरासत में

सोनी सिंह के ससुर बृजभान सिंह गांधी आश्रम से सेवानिवृत्त होने के बाद परिवार के साथ यहां रहते हैं। घटना के समय सोनी सिंह घर पर अकेली थीं। हमलावर ने धारदार हथियार से उन

Jan 20, 2026 - 01:03
 0  17
Ambedkarnagar : अंबेडकरनगर के गांधी आश्रम में शिक्षिका की गला रेतकर हत्या, पति हिरासत में
Ambedkarnagar : अंबेडकरनगर के गांधी आश्रम में शिक्षिका की गला रेतकर हत्या, पति हिरासत में

अंबेडकरनगर जिले के अकबरपुर क्षेत्र में स्थित गांधी आश्रम के आवासीय परिसर में एक शिक्षिका की दिनदहाड़े क्रूर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान 33 वर्षीय सोनी सिंह के रूप में हुई, जो सेंट जॉन स्कूल में शिक्षिका थीं।

सोनी सिंह के ससुर बृजभान सिंह गांधी आश्रम से सेवानिवृत्त होने के बाद परिवार के साथ यहां रहते हैं। घटना के समय सोनी सिंह घर पर अकेली थीं। हमलावर ने धारदार हथियार से उनके गले पर वार किया, जिससे मौके पर ही मौत हो गई। शव किचन में खून से लथपथ मिला।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद सामने आया है। अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने मृतका के पति उमाशंकर सिंह को शक के आधार पर हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है। उमाशंकर सिंह भाजपा के नगर मीडिया प्रभारी भी हैं।

Also Click : Hathras : हाथरस में चमत्कारी श्री गणेश मंदिर का 24वां स्थापना दिवस भक्ति और उत्साह से मनाया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow