Hardoi: नितिन नवीन बने भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष: हरदोई भाजपा कार्यालय में मिठाई-फटाखों के साथ मनाया गया जश्न।

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बागवानी, कृषि निर्यात एवं विपणन दिनेश प्रताप सिंह अपने हरदोई प्रवास के दौरान जिला भाजपा कार्यालय पहुंचे।

Jan 20, 2026 - 19:29
33 Views
Hardoi: नितिन नवीन बने भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष: हरदोई भाजपा कार्यालय में मिठाई-फटाखों के साथ मनाया गया जश्न।
नितिन नवीन बने भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष: हरदोई भाजपा कार्यालय में मिठाई-फटाखों के साथ मनाया गया जश्न।

हरदोई: राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बागवानी, कृषि निर्यात एवं विपणन दिनेश प्रताप सिंह अपने हरदोई प्रवास के दौरान जिला भाजपा कार्यालय पहुंचे। उनके आगमन पर जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन सहित पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर जिला भाजपा कार्यालय पर आयोजित जिला पदाधिकारी बैठक में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में एस.आई.आर. (SIR) एवं वी.बी.जी. राम जी अभियान की प्रगति, कार्ययोजना एवं संगठनात्मक मजबूती को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
उन्होंने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि एस.आई.आर. एवं वी.बी.जी. राम जी अभियान पार्टी की प्राथमिकताओं में शामिल हैं और इन अभियानों के माध्यम से आम जनमानस को केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं से जोड़ना हमारा लक्ष्य है।

उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे संगठन के निर्देशों का पालन करते हुए बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाएं और जनसंपर्क को और मजबूत करें, ताकि पार्टी की नीतियों का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके।
बैठक के उपरांत भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर नितिन नवीन के चुने जाने पर पार्टी कार्यालय में हर्षोल्लास का माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की एवं पटाखे फोड़कर जश्न मनाया।

इस अवसर पर डीसीबी अध्यक्ष अशोक सिंह जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह जिला महामंत्री अनुराग मिश्रा ओम वर्मा जिला मीडिया प्रभारी गांगेश पाठक पूर्व उपाध्यक्ष आज़ाद भदौरिया किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष विश्व युवा मोर्चा से सनी दीक्षित हर्षित मिश्रा ऋषभ तिवारी आदेश शुक्ला भूपेंद्र सिंह एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने नितिन नवीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके नेतृत्व में पार्टी के और सशक्त होने का विश्वास जताया।

Also Read- Hardoi : हरदोई में राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक हुई, कम प्रदर्शन पर सख्त निर्देश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow