Hardoi : हरदोई में राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक हुई, कम प्रदर्शन पर सख्त निर्देश

जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि राजस्व वसूली पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि लक्ष्य पूरा न करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा

By INA News Desk
Jan 19, 2026 - 23:03
38 Views
Hardoi : हरदोई में राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक हुई, कम प्रदर्शन पर सख्त निर्देश
Hardoi : हरदोई में राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक हुई, कम प्रदर्शन पर सख्त निर्देश

हरदोई के जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानंद सभागार में कर-करेत्तर राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने कम राजस्व वसूली पर खनन अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने आबकारी, स्टाम्प और नगरीय निकायों के अधिकारियों को कहा कि सभी विभाग शासन के निर्धारित लक्ष्य के अनुसार हर महीने राजस्व वसूली सुनिश्चित करें।जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि राजस्व वसूली पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि लक्ष्य पूरा न करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सीएम डैशबोर्ड की प्रगति की जानकारी ली और रैंकिंग तथा ग्रेडिंग में सुधार पर जोर दिया। जन सुनवाई और सम्पूर्ण समाधान दिवस में मिली शिकायतों के निपटारे में तेजी लाने को कहा।राजस्व कार्यों की समीक्षा में जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों को निर्देश दिए कि वे नियमित रूप से न्यायालय में बैठकर लंबित मामलों का तेजी से निपटारा करें। बैठक में अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, सभी उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम और संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Also Click : न्यूजीलैंड की ऐतिहासिक जीत- इंदौर में 41 रनों से भारत को हराकर 2-1 से सीरीज पर किया कब्ज़ा, डैरेल मिचेल की 137 रनों की तूफानी पारी निर्णायक

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow