Hardoi: स्वयं सहायता समूहों के खातों के लिए जनपदभर में बैंक कैम्प आयोजित, 756 समूहों का केवाईसी पूर्ण।
जिलाधिकारी हरदोई के निर्देशों के क्रम में आज जनपद हरदोई के समस्त 19 विकास खण्डों की बैंक शाखाओं में स्वयं सहायता समूहों
हरदोई: जिलाधिकारी हरदोई के निर्देशों के क्रम में आज जनपद हरदोई के समस्त 19 विकास खण्डों की बैंक शाखाओं में स्वयं सहायता समूहों के खाता खोलने हेतु विशेष कैम्पों का आयोजन किया गया। इन कैम्पों के माध्यम से कुल 756 स्वयं सहायता समूहों के तीन-तीन पदाधिकारियों द्वारा बैंक शाखाओं में उपस्थित होकर अपना केवाईसी कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कराया गया।
स्वयं सहायता समूहों के खातों का संचालन समूह के तीन पदाधिकारियों में से किसी भी दो पदाधिकारियों के हस्ताक्षर से किया जाएगा। खाते खुलने के उपरान्त शासन स्तर से समूहों को विभिन्न प्रकार की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
योजना के अंतर्गत प्रत्येक स्वयं सहायता समूह को ₹ 2,500 स्टार्टअप धनराशि, समूह गठन के तीन माह पश्चात ₹ 30,000 रिवॉल्विंग फंड, तथा छह माह पश्चात ₹ 1,50,000 सामुदायिक निवेश निधि के रूप में प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त समूहों द्वारा किए जा रहे कार्यों एवं आजीविका संवर्धन हेतु समूह गठन के छह माह बाद ₹ 6,00,000 का क्रेडिट लिंकेज ऋण (सीसीएल) प्रदान किया जाएगा, जिसे बिना किसी बंधक के ₹ 10,00,000 तक बढ़ाया जा सकता है।
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कैम्पों की प्रगति की स्वयं निगरानी की गई तथा विकास खण्डवार प्रत्येक दो घंटे पर रिपोर्ट प्राप्त की गई। इस अभियान को सफल बनाने में जिला विकास अधिकारी, उपायुक्त स्वतः रोजगार, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, बैंक प्रतिनिधि एवं जिला अग्रणी प्रबन्धक द्वारा सतत समन्वय स्थापित करते हुए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई। उक्त कैम्पों में स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों एवं पदाधिकारियों द्वारा बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया गया, जिससे यह अभियान अत्यंत सफल रहा।
Also Read- Hardoi : हरदोई में राष्ट्रीय युवा सप्ताह पर स्वामी विवेकानंद के जीवन पर चर्चा
What's Your Reaction?











