Sambhal : सम्भल मंडी में किसानों की बड़ी जीत: 15 रुपये प्रति कुंतल से ज्यादा कटौती नहीं, आंदोलन की चेतावनी के बाद प्रशासन झुका

वार्ता के बाद सर्वसम्मति से तय हुआ कि अब किसान से सभी प्रकार के अनाज पर पल्लेदारी, आढ़त व करदा सहित केवल 15 रुपये प्रति कुंतल ही खर्च लिया जाएगा। इसके अलावा किसान से किसी भी

Jan 20, 2026 - 22:45
 0  10
Sambhal : सम्भल मंडी में किसानों की बड़ी जीत: 15 रुपये प्रति कुंतल से ज्यादा कटौती नहीं, आंदोलन की चेतावनी के बाद प्रशासन झुका
Sambhal : सम्भल मंडी में किसानों की बड़ी जीत: 15 रुपये प्रति कुंतल से ज्यादा कटौती नहीं, आंदोलन की चेतावनी के बाद प्रशासन झुका

भाकियू (असली) की सख्ती के आगे झुके अधिकारी, मंडी एक्ट के अनुसार अनाज खरीद का हुआ ऐलान

Report : उवैस दानिश, सम्भल

आज मंडी समिति सम्भल में भारतीय किसान यूनियन (असली) के बैनर तले किसानों के हितों को लेकर बड़ी वार्ता हुई। वार्ता में भाकियू (असली), मंडी सचिव मोहित फौजदार, सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार तथा कच्चे व पक्के आढ़ती शामिल रहे। भाकियू (असली) ने मंडी में किसानों से हो रही खुली धांधली को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए बड़े आंदोलन की चेतावनी दी, जिसके बाद प्रशासन को किसानों के पक्ष में निर्णय लेना पड़ा।वार्ता के बाद सर्वसम्मति से तय हुआ कि अब किसान से सभी प्रकार के अनाज पर पल्लेदारी, आढ़त व करदा सहित केवल 15 रुपये प्रति कुंतल ही खर्च लिया जाएगा। इसके अलावा किसान से किसी भी तरह की कोई कटौती नहीं की जाएगी और हर किसान को पक्का पर्चा अनिवार्य रूप से दिया जाएगा। इसके साथ ही आलू के गेटपास को लेकर भी अहम फैसला लिया गया।

पिछले वर्ष रू.1000 प्रति कुंतल के हिसाब से बनने वाले गेटपास का आधा यानी रू.500 लिया जा रहा था, लेकिन अब आलू का वर्तमान भाव रू.400 होने के चलते रू.200 प्रति कुंतल के हिसाब से ही गेटपास बनाए जाने पर सहमति बनी। भाकियू (असली) पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी चौधरी संजीव गांधी ने इसे सम्भल के किसानों की बड़ी जीत बताया।भाकियू (असली) के प्रदेश प्रवक्ता जयवीर सिंह यादव ने बताया कि यदि तय नियमों का पालन नहीं हुआ और किसानों की लूट जारी रही तो संगठन आंदोलन के लिए मजबूर होगा। वहीं मंडी सचिव मोहित फौजदार ने स्पष्ट किया कि आज ही दिशा-निर्देश जारी कर दिए जाएंगे, कल से व्यापारियों को आदेश सौंपे जाएंगे और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ लाइसेंस निलंबन जैसी सख्त कार्रवाई होगी।

वार्ता में भाकियू (असली) की ओर से राजपाल सिंह यादव, जयवीर सिंह यादव, सुलेमान, दिलशाद, सरदार मुकेश, गुड्डू सिंह सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे, जबकि प्रशासन की ओर से सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार, मंडी सचिव तथा आढ़ती प्रतिनिधि शामिल हुए। अब मंडी में किसान की लूट नहीं चलेगी, नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

Also Click : Lucknow : उत्तर प्रदेश दिवस-2026: विकास यात्रा और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का भव्य उत्सव, प्रसिद्ध कलाकारों की प्रस्तुतियां और ODOP प्रदर्शनियां होंगी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow