Sambhal : असमोली में बूढ़े बाबा मेले का भव्य शुभारंभ, भाजपा जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह ने किया उद्घाटन

शुभारंभ के पहले ही दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु बूढ़े बाबा के दर्शन के लिए मेले में पहुंचे। सुबह से ही श्रद्धालुओं ने पवित्र तालाब में डुबकी लगाई और सतरंगी प्रसाद चढ़ाकर

By INA News Desk
Jan 20, 2026 - 22:42
33 Views
Sambhal : असमोली में बूढ़े बाबा मेले का भव्य शुभारंभ, भाजपा जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह ने किया उद्घाटन
Sambhal : असमोली में बूढ़े बाबा मेले का भव्य शुभारंभ, भाजपा जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह ने किया उद्घाटन
Advertisement
Advertisement

Report : उवैस दानिश, सम्भल

असमोली स्थित प्रसिद्ध बूढ़े बाबा मेले का शुभारंभ सोमवार को विधिवत रूप से किया गया। मेले का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष हरेंद्र उर्फ रिंकू सिंह ने फीता काटकर व पूजा-अर्चना कर किया। यह मेला 20 जनवरी से शुरू होकर 15 दिनों तक चलेगा।शुभारंभ के पहले ही दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु बूढ़े बाबा के दर्शन के लिए मेले में पहुंचे। सुबह से ही श्रद्धालुओं ने पवित्र तालाब में डुबकी लगाई और सतरंगी प्रसाद चढ़ाकर मन्नतें मांगीं।मान्यता है कि इस चमत्कारी तालाब में स्नान करने से चर्म रोग ठीक हो जाते हैं, इसी विश्वास के साथ दूर-दूर से आए रोगियों व श्रद्धालुओं ने स्नान किया। मेले में बच्चों और महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।बच्चों ने झूले, मौत का कुआं, सर्कस सहित अन्य मनोरंजन साधनों का जमकर आनंद लिया, वहीं महिलाओं ने मेले में लगी दुकानों से खरीदारी की। चाट-पकौड़ी की दुकानों पर भी दिनभर भीड़ लगी रही।बताया गया कि बूढ़े बाबा का यह मेला साल में दो बार आयोजित होता है, जिसमें हर बार बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेते हैं। दोपहर तक श्रद्धालुओं का आना-जाना लगातार जारी रहा। इस अवसर पर मेला कमेटी की अध्यक्ष ग्राम प्रधान डोली, मेला ठेकेदार सहित कमेटी के अन्य सदस्य एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Also Click : Lucknow : उत्तर प्रदेश दिवस-2026: विकास यात्रा और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का भव्य उत्सव, प्रसिद्ध कलाकारों की प्रस्तुतियां और ODOP प्रदर्शनियां होंगी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement