Sambhal : तालाब में डूबे मजदूर का शव 24 घंटे बाद बरामद, गांव में मचा कोहराम

जेसीबी से तालाब का पानी निकलवाया गया और रस्सियों की मदद से तालाब में उतरकर काफी तलाश की गई, लेकिन अत्यधिक घास और गंदगी के कारण शव न

Feb 13, 2026 - 21:41
 0  11
Sambhal : तालाब में डूबे मजदूर का शव 24 घंटे बाद बरामद, गांव में मचा कोहराम
Sambhal : तालाब में डूबे मजदूर का शव 24 घंटे बाद बरामद, गांव में मचा कोहराम

Report : उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदपुर टांडा में तालाब में डूबे मजदूर का शव कड़ी मशक्कत के बाद बरामद कर लिया गया। मृतक की पहचान आनंदा (उम्र लगभग 38 वर्ष) पुत्र रामकुमार के रूप में हुई है, जो मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था।प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को आनंदा गांव के ही राजीव के खेत में गन्ना छीलने गया था। इसी दौरान दोपहर करीब 2 बजे खेत के पास स्थित तालाब में उसके डूबने की सूचना सामने आई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। जेसीबी से तालाब का पानी निकलवाया गया और रस्सियों की मदद से तालाब में उतरकर काफी तलाश की गई, लेकिन अत्यधिक घास और गंदगी के कारण शव नहीं मिल सका।ग्रामीणों के अनुसार आनंदा शराब पीने का आदी था और मानसिक रूप से भी पूर्णतया स्वस्थ नहीं बताया जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि वह तालाब को तैरकर पार करने का प्रयास कर रहा था, इसी दौरान गहराई में चला गया। लगातार तलाश के बाद शुक्रवार को करीब 3 बजे आनंदा का शव तालाब से बरामद कर लिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Also Click : Bajpur : देहरादून में 15 दिनों में पांच हत्याएं, कानून व्यवस्था पर यशपाल आर्य ने उठाए सवाल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow