Moradabad : मुरादाबाद में सीनियर लेखा परीक्षा अधिकारी 50 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार
शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान, बरेली सेक्टर में लिखित शिकायत दर्ज कराई। जांच में आरोप सही पाए जाने पर टीम ने योजना बनाकर कार्रवाई की और आरोपी को 50 हजार रुपये
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान, बरेली सेक्टर की टीम ने सहकारी समितियों और ग्राम पंचायतों के ऑडिट के नाम पर रिश्वत मांगने वाले सीनियर लेखा परीक्षा अधिकारी अनिरुद्ध द्विवेदी को रंगे हाथ पकड़ा है। आरोपी ने 50 हजार रुपये नगद रिश्वत लेते समय गिरफ्तार किया गया। जानकारी के अनुसार, अनिरुद्ध द्विवेदी ने ग्राम पंचायत दुपैड़ा रनियाठेर, जगरामपुरा, लालपुर तीतरी, बीनावाला हिरनखेड़ा और भीतखेड़ा के वित्तीय वर्ष 2024-2025 के ऑडिट के लिए कुल तीन लाख रुपये रिश्वत मांगी थी। शिकायतकर्ता ने एकमुश्त राशि देने में असमर्थता जताई तो आरोपी ने पहले 50 हजार रुपये की पहली किस्त लेने और बाकी बाद में देने पर सहमति जताई।
शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान, बरेली सेक्टर में लिखित शिकायत दर्ज कराई। जांच में आरोप सही पाए जाने पर टीम ने योजना बनाकर कार्रवाई की और आरोपी को 50 हजार रुपये लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। सतर्कता अधिष्ठान भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहा है।
सतर्कता अधिष्ठान ने आम लोगों से अपील की है कि अगर कोई लोक सेवक सरकारी काम के बदले रिश्वत मांगे तो रिश्वत विरोधी हेल्पलाइन नंबर 9454401866 पर शिकायत दर्ज कराएं।
Also Click : Lucknow : फॉर्म-6, 7 व 8 की दैनिक सूची सीईओ वेबसाइट पर उपलब्ध- मुख्य निर्वाचन अधिकारी
What's Your Reaction?











