Lucknow : फॉर्म-6, 7 व 8 की दैनिक सूची सीईओ वेबसाइट पर उपलब्ध- मुख्य निर्वाचन अधिकारी

मतदाता इन सूचियों को देखने के लिए सबसे पहले मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट ceouttarpradesh.nic.in पर जाएं। वेबसाइट के Voter Services टैब पर क्लिक करें। व

By INA News Desk
Jan 14, 2026 - 22:42
53 Views
Lucknow : फॉर्म-6, 7 व 8 की दैनिक सूची सीईओ वेबसाइट पर उपलब्ध- मुख्य निर्वाचन अधिकारी
Lucknow : फॉर्म-6, 7 व 8 की दैनिक सूची सीईओ वेबसाइट पर उपलब्ध- मुख्य निर्वाचन अधिकारी
Advertisement
Advertisement

लखनऊ। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिनवा ने बताया कि मतदाता सूची से जुड़े रोजाना मिलने वाले फॉर्म-6, फॉर्म-7 और फॉर्म-8 की सूची लोगों की सुविधा के लिए नियमित रूप से ऑनलाइन दिखाई जा रही है। यह सूची जिला निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट और मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश की वेबसाइट ceouttarpradesh.nic.in पर उपलब्ध है।

मतदाता इन सूचियों को देखने के लिए सबसे पहले मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट ceouttarpradesh.nic.in पर जाएं। वेबसाइट के Voter Services टैब पर क्लिक करें। वहां उपलब्ध 14 विकल्पों में से छठा विकल्प “Claims & Objections (Form-9, 10, 11, 11a, 11b)” चुनें। यहां रोजाना मिलने वाले दावों और आपत्तियों की सूची दिखाई जाती है।

उन्होंने बताया कि वेबसाइट पर 6 जनवरी से 12 जनवरी 2026 तक मिले कुल फॉर्म-6, 7 और 8 की सूची जनपदवार और विधानसभा वार उपलब्ध है। इसमें फॉर्म-9 (फॉर्म-6 से जुड़े), फॉर्म-10 (फॉर्म-7 से जुड़े) तथा फॉर्म-11, 11a, 11b (फॉर्म-8 से जुड़े) शामिल हैं।

Also Click : Bhadohi : भदोही में जनता दर्शन के दौरान डीएम ने ठंड से कांपती बुजुर्ग महिलाओं को अपने हाथों से दिए कंबल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement