Lucknow : फेफना जंक्शन पर दो एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव को मिली मंजूरी
डॉ. दयाशंकर मिश्र ने क्षेत्रवासियों की मांग को ध्यान में रखते हुए 6 सितंबर 2024 को केंद्रीय रेल मंत्री को पत्र लिखा था। इस पत्र पर सकारात्मक कार्रवाई करते हुए केंद्रीय रेल मंत्री ने यह
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (राज्य मंत्री) डॉ. दयाशंकर मिश्र “दयालु” की पहल पर फेफना जंक्शन पर दो महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंजूरी दे दी है।
डॉ. दयाशंकर मिश्र ने क्षेत्रवासियों की मांग को ध्यान में रखते हुए 6 सितंबर 2024 को केंद्रीय रेल मंत्री को पत्र लिखा था। इस पत्र पर सकारात्मक कार्रवाई करते हुए केंद्रीय रेल मंत्री ने यह फैसला लिया।
मंजूरी मिली ट्रेनें इस प्रकार हैं:
- 15083 / 15084 छपरा-फर्रुखाबाद उत्सर्ग एक्सप्रेस
- 15231 / 15232 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस
इन ट्रेनों के फेफना जंक्शन पर रुकने से इलाके के यात्रियों, छात्रों, व्यापारियों और आम लोगों को आने-जाने में बड़ी सुविधा मिलेगी। इससे क्षेत्र के विकास को भी नई गति मिलेगी। डॉ. दयाशंकर मिश्र ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार जनता की सुविधाओं के लिए पूरी लगन से काम कर रही हैं।
Also Click : Bhadohi : भदोही में जनता दर्शन के दौरान डीएम ने ठंड से कांपती बुजुर्ग महिलाओं को अपने हाथों से दिए कंबल
What's Your Reaction?











