Maharajganj : जौनपुर में स्वर्गीय पारसनाथ सिंह की 50वीं पुण्यतिथि पर प्रधान पति अजय सिंह ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल

सबसे पहले स्वर्गीय पारसनाथ सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद कंबल वितरण कार्यक्रम शुरू हुआ। मुख्य अतिथि धनंजय सिंह ने कहा कि मकर संक्रांति

Jan 15, 2026 - 00:42
 0  10
Maharajganj : जौनपुर में स्वर्गीय पारसनाथ सिंह की 50वीं पुण्यतिथि पर प्रधान पति अजय सिंह ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल
Maharajganj : जौनपुर में स्वर्गीय पारसनाथ सिंह की 50वीं पुण्यतिथि पर प्रधान पति अजय सिंह ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल

महराजगंज, जौनपुर। दड़वा गांव के प्रधान पति अजय सिंह ने अपने पिता स्वर्गीय पारसनाथ सिंह की 50वीं पुण्यतिथि के अवसर पर जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए। कार्यक्रम में पूर्व सांसद धनंजय सिंह मुख्य अतिथि और कुंवर वीरेंद्र सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। सबसे पहले स्वर्गीय पारसनाथ सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद कंबल वितरण कार्यक्रम शुरू हुआ। मुख्य अतिथि धनंजय सिंह ने कहा कि मकर संक्रांति के पावन मौके पर वस्त्र दान करना बहुत पुण्य का काम है।

ठंड के इस मौसम में जरूरतमंदों को राहत मिलती है और दान करने वाले को पुण्य प्राप्त होता है। यह धार्मिक और सामाजिक सेवा दोनों है, जो गरीबों को सहारा देती है। उन्होंने अजय सिंह की सराहना की कि वे पिछले 50 वर्षों से लगातार अपने पिता की पुण्यतिथि पर यह नेक कार्य करते आ रहे हैं। इस मौके पर मोनू शुक्ला, संजय सिंह, कृष्ण सिंह, प्रमोद नारायण शुक्ला, अनिल कुमार पाण्डेय, आदित्य प्रताप सिंह, बेचन सिंह प्रधान, धर्मेंद्र सिंह राज ग्रुप और क्षेत्र के कई लोग मौजूद रहे।

Also Click : Lucknow : फॉर्म-6, 7 व 8 की दैनिक सूची सीईओ वेबसाइट पर उपलब्ध- मुख्य निर्वाचन अधिकारी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow