Maharajganj : नौतनवा कस्टम विभाग की बड़ी कार्रवाई- 10 किलो चांदी के साथ दो नेपाली युवक गिरफ्तार

मुखबिर की सूचना पर कस्टम अधिकारियों ने कार को रोका। तलाशी में कार की सीट के नीचे प्लास्टिक के पैकेट मिले, जिनमें चांदी के छोटे-छोटे टुकड़े छिपाए गए थे। जांच में चांदी

By INA News Desk
Jan 8, 2026 - 22:55
25 Views
Maharajganj : नौतनवा कस्टम विभाग की बड़ी कार्रवाई- 10 किलो चांदी के साथ दो नेपाली युवक गिरफ्तार
Maharajganj : नौतनवा कस्टम विभाग की बड़ी कार्रवाई- 10 किलो चांदी के साथ दो नेपाली युवक गिरफ्तार
Advertisement
Advertisement

महराजगंज जिले में भारत-नेपाल सीमा पर नौतनवा कस्टम विभाग ने बड़ी सफलता हासिल की। टीम ने सोनौली बॉर्डर के पास एक नेपाली नंबर की कार से करीब 10 किलो चांदी बरामद की। इस चांदी की बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 50 लाख रुपये है। चांदी को भारत से नेपाल ले जाया जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर कस्टम अधिकारियों ने कार को रोका। तलाशी में कार की सीट के नीचे प्लास्टिक के पैकेट मिले, जिनमें चांदी के छोटे-छोटे टुकड़े छिपाए गए थे। जांच में चांदी का वजन 9 किलो 999 ग्राम पाया गया।

गिरफ्तार युवकों की पहचान नेपाल के सिद्धार्थनगर जिले के राकेश रजक और समीर कुमार सिंह के रूप में हुई। दोनों ने पूछताछ में बताया कि वे गोरखपुर से चांदी लेकर नेपाल जा रहे थे। कार नेपाल दूतावास से परमिट पर चल रही थी, जिसकी जांच जारी है। सहायक सीमा शुल्क आयुक्त सुधीर कुमार त्यागी ने बताया कि चांदी जब्त कर ली गई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ सीमा शुल्क अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। मामले में तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच हो रही है।

Also Click : Rae Bareli : रायबरेली के परिषदीय विद्यालयों में तीन हजार बच्चों को अब तक नहीं मिली डीबीटी की राशि, आधार सीडिंग की कमी से लटकी प्रक्रिया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement