Moradabad: 6 साल की मासूम बेटी से छेड़छाड़: पाकबड़ा में 50 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा। 

पाकबड़ा कस्बा के मोहल्ला निवासी युवक ने उसकी 6 वर्षीय बेटी के साथ छेड़छाड़ के आरोप मे पाकबड़ा थाने पर तहरीर दी पुलिस ने तहरीर के आधार

Jan 20, 2026 - 17:00
60 Views
Moradabad: 6 साल की मासूम बेटी से छेड़छाड़: पाकबड़ा में 50 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा। 
6 साल की मासूम बेटी से छेड़छाड़: पाकबड़ा में 50 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा। 

मुरादाबाद। सोमवार को पाकबड़ा कस्बा के मोहल्ला निवासी युवक ने उसकी 6 वर्षीय बेटी के साथ छेड़छाड़ के आरोप मे पाकबड़ा थाने पर तहरीर दी पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा 

 पाकबड़ा कस्बा निवासी युवक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी छ साल की मासूम बेटी सुबह लगभग 10:30 के आसपास घर के बाहर खेल रही थी खेलते खेलते अचानक वहां से गायब हो गई!जब बेटी के पिता ने इधर-उधर देखा तो नहीं मिली। कुछ देर बाद घर से चंद कदमों पर वने गाड़ी गेराज में मासूम के पिता जब उस गैरेज में अंदर जाकर देखा तो एक 50 वर्षीय बुजुर्ग उसकी बेटी के साथ अश्लील हरकतें कर रहा था! जैसे ही उसको पकड़ने की कोशिश की तो वह मासूम पिता और परीजनों को जान से मारने की धमकी दे हुए फरार हो गया। इस घटना के संबंध में शिकायत पीड़ित बेटी के पिता ने थाना पाकबड़ा को दी । पाकबड़ा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर मिली सूचना को संज्ञान में लेकर आरोपी की तलाश में जुटी और शाम होने तक आरोपी को धरदबोचा । मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त शाहिद पुत्र अब्दुल वाहिद  निवासी शनिवार का बाजार कस्बा पाकबड़ा को पोस्को एक्ट के तहत न्यायालय में पेश किया जहां से उसे भेजा जेल है। 

Also Read- श्रावस्ती में प्रेमी ने शादी की खबर सुनकर प्रेमिका की बेरहमी से की हत्या, सरिया और लकड़ी से वार कर दी मौत, पुलिस ने कर दिया खुलासा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow