Moradabad : खत्री सभा ने मकर संक्रांति पर बांटी खिचड़ी, हजारों लोगों ने लिया प्रसाद

कार्यक्रम की शुरुआत नगर निगम वार्ड 54 के पार्षद अनुभव मेहरोत्रा ने की। उन्होंने खिचड़ी वितरण का शुभारंभ किया। खत्री सभा के पदाधिकारियों ने पार्षद को शाल पहनाकर सम्मा

Jan 15, 2026 - 22:52
46 Views
Moradabad : खत्री सभा ने मकर संक्रांति पर बांटी खिचड़ी, हजारों लोगों ने लिया प्रसाद
Moradabad : खत्री सभा ने मकर संक्रांति पर बांटी खिचड़ी, हजारों लोगों ने लिया प्रसाद

मुरादाबाद में खत्री सभा रजिस्टर्ड और श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर ट्रस्ट के संयुक्त आयोजन में मंडी चौक स्थित सर्राफा बाजार में मकर संक्रांति के मौके पर खिचड़ी वितरण किया गया। भीषण ठंड और शीत लहर के बीच यह कार्यक्रम लोगों को राहत देने के लिए आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नगर निगम वार्ड 54 के पार्षद अनुभव मेहरोत्रा ने की। उन्होंने खिचड़ी वितरण का शुभारंभ किया। खत्री सभा के पदाधिकारियों ने पार्षद को शाल पहनाकर सम्मानित किया।

इस दौरान भारी संख्या में क्षेत्र के निवासियों और राहगीरों को खिचड़ी बांटी गई। सभी ने श्रद्धा के साथ प्रसाद ग्रहण किया और सामाजिक समरसता तथा भाईचारे का संदेश दिया। खिचड़ी वितरण दोपहर 12 बजे से शुरू होकर शाम तक जारी रहा।मुख्य अतिथि अनुभव मेहरोत्रा ने कहा कि मकर संक्रांति पर खिचड़ी का दान करने से जीवन में खुशियां आती हैं और समाज व परिवार खुशहाल रहता है। अन्न का दान सबसे बड़ा दान माना जाता है। गरीब और असहाय को खिलाना बहुत अच्छा कार्य है। खत्री सभा कई सामाजिक कार्यक्रमों से जनहित में काम कर रही है और ऐसी संस्था सराहनीय है। इस मौके पर खत्री सभा के अध्यक्ष श्याम खन्ना, महासचिव कमल अरोरा, उपाध्यक्ष दिनेश कुमार कपूर, संयुक्त सचिव पंकज टंडन, शरद कपूर, अनूप मेहरोत्रा, संजीव खन्ना, राज नारायण मेहरोत्रा, रितुल कपूर, कन्हैया लाल सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Also Click : MP : पुलिस का गजब कारनामा- 1000 से ज्यादा मामलों में केवल 6 गवाह बार-बार इस्तेमाल, ड्राइवर ने 500 केस में दी गवाही, इन पर गिरी गाज

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow