Sultanpur : मकर संक्रांति पर हजारों श्रद्धालुओं ने गोमती नदी के सीताकुंड में लगाई डुबकी

शहर के परशुराम चौराहे पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ, जहां राहगीरों को खिचड़ी और तिल बांटे गए। शहर के विभिन्न स्थानों पर खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया, जिस

Jan 15, 2026 - 22:51
 0  18
Sultanpur : मकर संक्रांति पर हजारों श्रद्धालुओं ने गोमती नदी के सीताकुंड में लगाई डुबकी
Sultanpur : मकर संक्रांति पर हजारों श्रद्धालुओं ने गोमती नदी के सीताकुंड में लगाई डुबकी

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में मकर संक्रांति के मौके पर आदि गंगा गोमती नदी के तट पर स्थित सीताकुंड घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह पांच बजे से ही हजारों लोगों ने नदी में डुबकी लगाई और दान-पुण्य किया। श्रद्धालुओं ने परिवार के साथ पूजा-अर्चना की और जरूरतमंदों को खिचड़ी दान की। शहर के परशुराम चौराहे पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ, जहां राहगीरों को खिचड़ी और तिल बांटे गए। शहर के विभिन्न स्थानों पर खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

बाबा तिलक धारी दास ने मकर संक्रांति के महत्व पर बात करते हुए कहा कि इस दिन संक्रांति बदलती है और शुभ कार्यों की शुरुआत होती है। पवित्र नदियों में स्नान और दान का विशेष महत्व है। ऐसा करने से मनुष्य को पुण्य मिलता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। स्थानीय निवासियों ने भी परंपरा के अनुसार खिचड़ी का आनंद लिया और तिल-गुड़ का दान किया। गोमती मित्र मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता मदन सिंह ने बताया कि संस्था ने घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया और श्रद्धालुओं के लिए अलाव की व्यवस्था की। लगभग बीस हजार लोगों ने सीताकुंड घाट पर डुबकी लगाई।

अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह ने कहा कि सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए थे। घाट पर चार एसएचओ, 35 सिपाही और 20 महिला कांस्टेबल तैनात किए गए ताकि श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो।

Also Click : MP : पुलिस का गजब कारनामा- 1000 से ज्यादा मामलों में केवल 6 गवाह बार-बार इस्तेमाल, ड्राइवर ने 500 केस में दी गवाही, इन पर गिरी गाज

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow