Sultanpur : सुल्तानपुर में 12 दिनों से लापता युवक का शव सूखे तालाब में मिला, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
मृतक की पहचान बभनझ्या पश्चिम, दोस्तपुर निवासी 39 वर्षीय गुड्डू के रूप में हुई है। वह भागीरथी गौतम के पुत्र थे। गुड्डू 2 जनवरी की सुबह 7 बजे से लापता थे। परिजनों ने दोस्त
उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के दोस्तपुर थाना क्षेत्र में एक युवक का शव सूखे तालाब में मिला है। युवक पिछले 12 दिनों से लापता था। उसका शव घर से महज 200 मीटर दूर एक सूखे तालाब में पाया गया, जबकि पहले इस जगह पर उसकी तलाश की जा चुकी थी। मृतक की पहचान बभनझ्या पश्चिम, दोस्तपुर निवासी 39 वर्षीय गुड्डू के रूप में हुई है। वह भागीरथी गौतम के पुत्र थे। गुड्डू 2 जनवरी की सुबह 7 बजे से लापता थे। परिजनों ने दोस्तपुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने तलाश के लिए पोस्टर भी जारी किए थे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया था।
शव मिलने की सूचना पर सब इंस्पेक्टर अनूप सिंह, सब इंस्पेक्टर सियाराम, कांस्टेबल आनंद सिंह और कांस्टेबल योगेंद्र सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोस्तपुर के इंस्पेक्टर अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
What's Your Reaction?











