Sultanpur : सुल्तानपुर में पांच दिन से लापता युवती स्मिता अभी भी गायब, परिजनों ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया

स्मिता की मां निर्मला कोरी ने कहा कि बेटी के गायब होने के बाद वे कई बार थाने गए, लेकिन शुरुआत में पुलिस ने कोई कदम नहीं उठाया और गोताखोर नहीं बुलाए। ग्रामीणों

By INA News Desk
Jan 15, 2026 - 00:28
54 Views
Sultanpur : सुल्तानपुर में पांच दिन से लापता युवती स्मिता अभी भी गायब, परिजनों ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया
Sultanpur : सुल्तानपुर में पांच दिन से लापता युवती स्मिता अभी भी गायब, परिजनों ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया

सुल्तानपुर। धनपतगंज थाना क्षेत्र के नौगंवातीर गांव की रहने वाली स्मिता पांच दिन पहले घर से निकली थी और अब तक नहीं लौटी है। परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई पर नाराजगी जताई है। उन्होंने डीएम और एसपी से मिलकर स्थानीय पुलिस पर देरी से काम करने की शिकायत की। स्मिता शनिवार सुबह गांव की डेयरी पर दूध देने गई थी। शाम तक न लौटने पर परिवार ने तलाश शुरू की। खोजबीन में गोमती नदी पुल के पास उसकी साइकिल, दूध का डिब्बा और जैकेट मिली। जैकेट से एक पत्र भी बरामद हुआ, जिसमें परिवार में तनाव और मानसिक परेशानी का जिक्र था। इससे परिजनों को आशंका है कि स्मिता ने नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली है।

स्मिता की मां निर्मला कोरी ने कहा कि बेटी के गायब होने के बाद वे कई बार थाने गए, लेकिन शुरुआत में पुलिस ने कोई कदम नहीं उठाया और गोताखोर नहीं बुलाए। ग्रामीणों और परिवार की लगातार मांग पर सोमवार शाम पुलिस ने नदी में तलाशी शुरू की। उप निरीक्षक सत्येंद्र सिंह और राजेंद्र कुमार की टीम मौके पर थी। स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी के किनारे, झाड़ियों और गहरे पानी में खोज की गई।

परिवार गहरे सदमे में है। निर्मला की तबीयत खराब हो रही है। पिता छोटेलाल कोरी ने पुलिस से बेटी को जल्द ढूंढने की मांग की। उन्होंने बताया कि स्मिता सुबह 7-8 बजे दूध लेने गई थी। पुलिस ने अभी तक मुकदमा नहीं दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि वह भाग गई होगी, खुद ढूंढो। लेकिन सबूत मिलने से परिवार को लगता है कि वह मर चुकी है। पुलिस ने कहा कि नदी में तलाशी के अलावा आसपास के इलाकों, रिश्तेदारों और अन्य जगहों पर पूछताछ जारी है। लापता होने का कारण पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

Also Click : Lucknow : फॉर्म-6, 7 व 8 की दैनिक सूची सीईओ वेबसाइट पर उपलब्ध- मुख्य निर्वाचन अधिकारी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement