Sultanpur : इसौली में सेना- पुलिस भर्ती के युवाओं के लिए सुरक्षित फिजिकल ट्रेनिंग ग्राउंड बनाने की मांग मुख्यमंत्री से की गई

मांग-पत्र में डॉ संत बहादुर ने बताया कि क्षेत्र में वर्षों से भर्ती की तैयारी करने वाले युवा नहर की पटरी, कच्ची पगडंडियों और असुरक्षित रास्तों पर दौड़ लगाने को मजबूर हैं। इससे दुर्घट

Jan 12, 2026 - 22:51
13 Views
Sultanpur : इसौली में सेना- पुलिस भर्ती के युवाओं के लिए सुरक्षित फिजिकल ट्रेनिंग ग्राउंड बनाने की मांग मुख्यमंत्री से की गई
Sultanpur : इसौली में सेना- पुलिस भर्ती के युवाओं के लिए सुरक्षित फिजिकल ट्रेनिंग ग्राउंड बनाने की मांग मुख्यमंत्री से की गई

सुल्तानपुर जिले के इसौली क्षेत्र में भारतीय सेना, पुलिस, अर्धसैनिक बलों और अन्य सुरक्षा सेवाओं में भर्ती की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए सुरक्षित और मानक वाली स्थायी फिजिकल ट्रेनिंग ग्राउंड बनाने की दिशा में कदम उठाया गया है। इंडियन मेडिकल ऑर्गनाइजेशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संत बहादुर यादव ने मुख्यमंत्री से मिलकर विस्तृत मांग-पत्र सौंपा। मांग-पत्र में डॉ संत बहादुर ने बताया कि क्षेत्र में वर्षों से भर्ती की तैयारी करने वाले युवा नहर की पटरी, कच्ची पगडंडियों और असुरक्षित रास्तों पर दौड़ लगाने को मजबूर हैं। इससे दुर्घटना और गंभीर चोट का खतरा रहता है। अगर चोट लग जाए तो भर्ती का सपना टूट जाता है और परिवार की आजीविका पर भी बुरा असर पड़ता है।

डॉ संत बहादुर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने इस मांग को गंभीरता से लिया और संबंधित विभागों को जरूरी निर्देश दिए। इसके बाद जिला प्रशासन ने भूमि चिन्हित करने और प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रस्तावित ग्राउंड में मानक रनिंग ट्रैक, वार्म-अप और कूल-डाउन जोन, बाधा अभ्यास क्षेत्र, प्राथमिक चिकित्सा सुविधा, पीने का पानी और रोशनी जैसी जरूरी व्यवस्थाएं शामिल की जाएंगी। इससे प्रशिक्षण सुरक्षित, वैज्ञानिक और बेहतर नतीजे देने वाला होगा। डॉ संत बहादुर यादव ने कहा कि युवाओं का भविष्य मजबूत बनाना उनकी मुख्य प्राथमिकता है। उनके क्षेत्र के बहुत से युवा सेना, पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों में देश की सेवा कर रहे हैं।

Also Click : Hardoi : हरदोई के पर्वतारोही अभिनीत कुमार मौर्य का स्वामी विवेकानंद यूथ अवॉर्ड के लिए चयन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow