Sultanpur : सुल्तानपुर में स्वदेशी जागरण मंच ने रिलायंस मॉल पर वितरित किए स्वदेशी उत्पादों के पत्रक

नीलम त्रिपाठी ने खासकर महिलाओं से अपील की कि वे घर में सिर्फ स्वदेशी चीजों का इस्तेमाल करें। उन्होंने कहा कि स्वदेशी अपनाने से देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हो

Jan 8, 2026 - 23:13
 0  10
Sultanpur : सुल्तानपुर में स्वदेशी जागरण मंच ने रिलायंस मॉल पर वितरित किए स्वदेशी उत्पादों के पत्रक
Sultanpur : सुल्तानपुर में स्वदेशी जागरण मंच ने रिलायंस मॉल पर वितरित किए स्वदेशी उत्पादों के पत्रक

सुल्तानपुर जिले में स्वदेशी जागरण मंच की विभाग सह महिला प्रमुख नीलम त्रिपाठी ने रिलायंस मॉल, दरियापुर चौक पर लोगों को स्वदेशी और विदेशी उत्पादों से जुड़े पत्रक बांटे। उन्होंने लोगों को स्वदेशी सामान के फायदे बताकर जागरूक किया।

नीलम त्रिपाठी ने खासकर महिलाओं से अपील की कि वे घर में सिर्फ स्वदेशी चीजों का इस्तेमाल करें। उन्होंने कहा कि स्वदेशी अपनाने से देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। यह कार्यक्रम विभाग संयोजक धर्मेंद्र द्विवेदी, विभाग सह संयोजक राजीव तिवारी और विचार विभाग प्रमुख डॉ. अशोक मिश्रा के निर्देश पर हुआ।

Also Click : Rae Bareli : रायबरेली के परिषदीय विद्यालयों में तीन हजार बच्चों को अब तक नहीं मिली डीबीटी की राशि, आधार सीडिंग की कमी से लटकी प्रक्रिया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow