Gonda : गोंडा के पहाड़ापुर में विशाल अजगर दिखाई देने से मचा हड़कंप, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
वन विभाग और स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, भीषण ठंड, भारी बारिश और जलभराव के कारण जंगली जानवर मानव बस्तियों के पास आने लगे हैं। अजगर की मौजूदगी से इलाके में ड
गोंडा जिले के कर्नलगंज तहसील क्षेत्र में पहाड़ापुर और भंभुआ इलाके में सड़क किनारे तथा जंगल के पास एक बड़ा अजगर दिखाई देने से स्थानीय लोग और राहगीर डर गए। तीन अलग-अलग जगहों पर अजगर के दिखने की खबरों से इलाके में डर और उत्सुकता दोनों फैल गई। जानकारी के अनुसार, पहाड़ापुर नहर के पास जंगल में एक अजगर दिखा, जिसकी लंबाई लगभग 3 मीटर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अजगर जंगल के किनारे रेंग रहा था। डर से कई लोगों ने अपना रास्ता बदल लिया, जबकि कुछ ने मोबाइल से उसकी तस्वीरें और वीडियो बनाए।
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने काफी प्रयास के बाद अजगर को पकड़कर बोरे में बंद किया। इस दौरान काफी भीड़ इकट्ठी हो गई। वन विभाग और स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, भीषण ठंड, भारी बारिश और जलभराव के कारण जंगली जानवर मानव बस्तियों के पास आने लगे हैं। अजगर की मौजूदगी से इलाके में डर और कौतूहल का मिश्रित माहौल है।
प्रशासन ने अपील की है कि अजगर या किसी जंगली जानवर को देखकर उसके पास न जाएं। तुरंत वन विभाग या संबंधित अधिकारियों को सूचना दें। इससे किसी अप्रिय घटना से बचा जा सकता है।
What's Your Reaction?











